ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

प्रिंस राज बने एलजेपी (पारस) के नए प्रदेश अध्यक्ष, पशुपति ने 7 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों को किया नियुक्त

PATNA : इस वक्त बिहार के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. लोजपा पारस गुट में बड़ा बदलाव किया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पार

प्रिंस राज बने एलजेपी (पारस) के नए प्रदेश अध्यक्ष, पशुपति ने 7 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों को किया नियुक्त
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त बिहार के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. लोजपा पारस गुट में बड़ा बदलाव किया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अपने खेमे में बड़ा बदलाव करते हुए 7 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है. लोजपा सांसद प्रिंस राज को बिहार प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि विकास रंजन उर्फ़ पप्पू सिंह को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.


चिराग पासवान की पार्टी से अलग होने के बाद केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस इन दिनों अपने खेमे को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. उन्होंने एक साथ 7 राज्यों में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है. ललित नारायण चौधरी को इन्होंने उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. रवि गरुड़ को महाराष्ट्र, डॉ वीरेंद्र कुमार वैंग को उड़ीसा, रूपमकर को त्रिपुरा और अमित नरेश राठी को दादर नगर हवेली एवं दमन दीव की जिम्मेदारी दी है.


बीते दिन ही पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया था कि पशुपति कुमार पारस अतिशीघ्र देश के सभी प्रदेशों में नये प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन की प्रक्रिया को पूरी करेंगे. रोज मिलने आने वाले देशभर के नेताओं से बात के दौरान वह लोजपा के संगठन को और भी मजबूत करने पर बात कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने स्व. रामविलास पासवान की विचार धारा को लेकर पूरे देश में पार्टी के संगठन का कार्यक्रम एवं सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया है.


प्रिंस राज बने एलजेपी (पारस) के नए प्रदेश अध्यक्ष, पशुपति ने 7 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों को किया नियुक्त