ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

प्रशांत किशोर ने परिवारवाद पर कसा तंज, खुद को बताया शाहरुख खान और तेजस्वी को अभिषेक बच्चन

DESK: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी तुलना शाहरुख खान से की है और तेजस्वी यादव को राजनीति का अभिषेक बच्चन बताया है। प्रशांत किशोर ने इसका कारण

प्रशांत किशोर ने परिवारवाद पर कसा तंज, खुद को बताया शाहरुख खान और तेजस्वी को अभिषेक बच्चन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी तुलना शाहरुख खान से की है और तेजस्वी यादव को राजनीति का अभिषेक बच्चन बताया है। प्रशांत किशोर ने इसका कारण भी बताया। परिवारवाद पर तंज कसते हुए पीके ने यह उदाहरण पेश किया है। 


प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं काम के बदौलत यहां तक पहुंचा हूं मुझे मेरे काम के कारण ही लोग जानते हैं। लेकिन बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अपने पिता लालू प्रसाद यादव के नाम की वजह से यहां तक आए हैं। उन्होंने आरजेडी में चल रहे परिवारवाद पर तंज कसते हुए बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन का उदाहरण पेश किया। प्रशांत किशोर ने खुद को राजनीति का शाहरुख खान और तेजस्वी यादव को राजनीति का अभिषेक बच्चन बताया।


 पीके ने कहा कि फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल फौजी और सर्कस में काम करके की। जिसके बाद अपनी लगन और मेहनत के बदौलत उन्होंने बॉलीवुड में जगह बनाई। अपनी काबिलियत के दम पर उन्होंने कई वर्षों तक वॉलीबुड में काम किया तब जाकर उनकी कई फिल्म सुपरहिट हुई। 


आज लोग उन्हें किंग खान के नाम से भी जानते हैं। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जो शाहरुख खान को नहीं जानता होगा। जबकि अभिषेक बच्चन की पहचान यह है कि वो फिल्मों के महानायक अमिताभ के बेटे हैं। यही कारण है कि इस इंडस्ट्रीज में पैर जमाने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। उन्हें अपनी पसंद का काम करने का हमेशा मौका मिलता रहा। 


उसी तरह तेजस्वी यादव की भी पहचान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हैं जो उनके पिता हैं। लालू यादव का बेटा होने की वजह से उन्हें भी राजनीति में कदम रखने में कोई समस्या नहीं झेलनी पड़ी। प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्य है कि वहां के नेता तेजस्वी यादव को जीडीपी और जीडीपी विकास दर में फर्क ही नहीं पता है। 


यह भी दुर्भाग्य है कि ज्ञान और बुद्ध की धरती बिहार में अनपढ़ और बदमाश लोगों को लोगों ने अपना नेता बना रखा है। शाहरुख खान ने जिस तरह से बॉलीवुड में अपनी पहचान खुद बनाई उसी तरह से हमने भी अपनी पहचान खुद बनाई है। इसलिए हमारा भी रास्ता आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि अब जनता को तय करना है कि उन्हें कैसा नेता चाहिए। 

टैग्स