ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी: नीतीश अगर राजद के साथ लड़े तो 5 सीट नहीं जीत पायेंगे, अगर जीता तो मैं सार्वजनिक माफी मांगूगा

PATNA: चुनाव विश्लेषक से राजनेता बनने चले प्रशांत किशोर ने जेडीयू औऱ नीतीश कुमार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. प्रशांत किशोर ने कहा है-अगर नीतीश कुमार महागठबंधन या इंडिया

प्रशांत किशोर की बड़ी भविष्यवाणी: नीतीश अगर राजद के साथ लड़े तो 5 सीट नहीं जीत पायेंगे, अगर जीता तो मैं सार्वजनिक माफी मांगूगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: चुनाव विश्लेषक से राजनेता बनने चले प्रशांत किशोर ने जेडीयू औऱ नीतीश कुमार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. प्रशांत किशोर ने कहा है-अगर नीतीश कुमार महागठबंधन या इंडिया गठबंधन के साथ लोकसभा चुनाव लड़े तो उनकी पार्टी को लोकसभा चुनाव में पांच सीट भी नहीं आय़ेगी. अगर आ गया तो मैं बिहार की जनता के सामने खड़े होकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगूगा.


मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी का पतन शुरू हो गया है, लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी में और उथलपुथल होगी. प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं उऩ लोगों में से नहीं हूं जो बार बार चुनावी हार-जीत की भविष्यवाणी करे. मैंने इससे पहले सिर्फ पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भविष्यवाणी की थी. मैंने तब कहा था कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 100 सीट भी नहीं आयेगी. उस समय पूरा देश कह रहा था कि बीजेपी बंगाल में 200 सीट जीतने जा रही है.


प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं दूसरी दफे चुनावी भविष्यवाणी कर रहा हूं. नीतीश कुमार अगर महागठबंधन या इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़े तो उनकी पार्टी को बिहार में पांच लोकसभा सीट भी नहीं मिलेगा. पीके ने कहा कि मैं ये बात पहले भी कह चुका हूं, तभी नीतीश कुमार की पार्टी में बेचैनी है. नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के फिर से बीजेपी के साथ जाने की बात हो रही है.


तेजस्वी को सीएम बना दें

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का पतन तय है. लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी में बड़ा उथलपुथल होने वाला है . प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं लगातार कह रहा हूं कि बिहार के महागठबंधन में राजद सबसे बड़ी पार्टी है. तेजस्वी यादव राजद विधायक दल के नेता हैं. नीतीश कुमार खुद कह चुके हैं कि तेजस्वी के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ेंगे. ऐसे में मेरा सुझाव ये है कि तेजस्वी यादव को तुरंत सीएम बनाया जाना चाहिये. ताकि वे अगले दो सालों में अपनी क्षमता, बुद्धि और कौशल को दिखायें. इससे बिहार की जनता को भी देखने का मौका मिलेगा कि तेजस्वी यादव कितना अच्छा सरकार चलाते हैं.


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता