ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

PMC की उपमहापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, अब 30 जुलाई को होगा फैसला

PATNA: पटना नगर निगम के 29 पार्षदों ने उपमहापौर मीरा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। PMC की उपमहापौर पर विकास में बाधा बनने के साथ-साथ कई गंभीर आरोप भी लगाये गये। सो

PMC की उपमहापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, अब 30 जुलाई को होगा फैसला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना नगर निगम के 29 पार्षदों ने उपमहापौर मीरा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। PMC की उपमहापौर पर विकास में बाधा बनने के साथ-साथ कई गंभीर आरोप भी लगाये गये। सोमवार को पार्षदों ने महापौर सीता साहू से मुलाकात कर अविश्वास प्रस्ताव की प्रतियां सौंपी। महापौर सीता साहू ने अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार किया। महापौर ने पार्षदों को इस प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाए जाने का निर्देश दिया है। महापौर की अध्यक्षता में 30 जुलाई को बांकीपुर अंचल कार्यालय सभागार में बैठक होगी। बैठक में ही इस प्रस्ताव पर अंतिम स्वीकृति प्रदान की जाएगी। अब अविश्वास पर फैसला 30 जुलाई को वोटिंग में किया जाएगा। 


PMC की उपमहापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, अब 30 जुलाई को होगा फैसला


पटना नगर निगम की उपमहापौर मीरा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले 29 पार्षदों का यह आरोप है कि मीरा देवी पटना के विकास में बाधक है। वे विकास कार्यों में पार्षदों का सहयोग नहीं करती हैं। जिससे वार्डों में काम-काज प्रभावित हो रहा है। ऐसे में इस तरह की व्यवस्था से विकास का काम नहीं हो पाएगा। उपमहापौर मीरा देवी से विश्वास टूट गया है इसलिए अविश्वास लेकर हम आए हैं। महापौर सीता साहू से मिलकर मीरा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रतियां सौंप दी गयी है। महापौर सीता साहू ने भी अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।   


PMC की उपमहापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, अब 30 जुलाई को होगा फैसला


वहीं पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू ने बताया कि इसे लेकर आगामी 30 जुलाई को पार्षदों की बैठक बुलाई गयी है। जिसमें अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान उपमहापौर मीरा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग हाेगी। महापौर ने बताया कि पार्षदों के द्वारा मीरा देवी पर कई आरोप लगाये गये हैं। खासकर उन पर विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने का आरोप पार्षदों ने लगाया है। इस पर चर्चा के लिए 30 जुलाई को बांकीपुर अंचल कार्यालय के सभागार में एक बैठक बुलाई गयी है। 


PMC की उपमहापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, अब 30 जुलाई को होगा फैसला

टैग्स