ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

PM रोड शो करेंगे तो हम भी जॉब शो करेंगे : बोले तेजस्वी..कितने दिन तक झूठ का सहारा लेंगे मोदी जी

PATNA : बिहार में तीसरे चरण के मतदान के बाद अब अगले चरण के चुनाव की तैयारियों में तमाम पार्टियां जुट गयी हैं। महागठबंधन के तमाम दल भी चुनाव प्रचार में लगे हैं। इसी क्रम

PM रोड शो करेंगे तो हम भी जॉब शो करेंगे : बोले तेजस्वी..कितने दिन तक झूठ का सहारा लेंगे मोदी जी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 PATNA : बिहार में तीसरे चरण के मतदान के बाद अब अगले चरण के चुनाव की तैयारियों में तमाम पार्टियां जुट गयी हैं। महागठबंधन के तमाम दल भी चुनाव प्रचार में लगे हैं। इसी क्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को पलामू, काराकाट और जहानाबाद लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। तेजस्वी यादव ने इन तीनों सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। 


चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद तेजस्वी पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे। आज फिर व्हील चेयर के सहारे वह पटना एयरपोर्ट से बाहर अपनी गाड़ी तक आए। जहां पहले से मीडिया कर्मी भी मौजूद थे। पटना एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और बीजेपी पर फिर से हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार देश को दिशा और दशा दिखाता है। इस बार बीजेपी की हालत टाईट है। बिहार में चौकाने वाला रिजल्ट आएगा। ऐसा चौकाएंगे कि बीजेपी की सरकार गिर जाएगी। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 12 मई को पटना में रोड शो करने वाले हैं। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम रोड शो करेंगे तो तेजस्वी जॉब शो करेगा। कितने दिन तक वह झूठ का सहारा लेंगे। अब जनता उनसे उबने लगी है। अभी तो तीने ही फेज ना भेल बा, चार फेज अभी बाकिए बा.. अभी एकदम लालाइट हैं लोगन सब ढूंढता कि इवीएम मशीनवा जल्दी मिली कि हम जल्दी से ललटेनवा पर बटन दबाईं और भाजपा के भगाईं। 


तेजस्वी ने कहा कि भाजपा का कोई भी नेता मुद्दे की बात नहीं कर रहा है। चार चीज असंभव है। सूर्य भगवान का पश्चिम में उगना, रेगिस्तान में मछली मारना, आसमान में पेड़ लगवाना और भाजपा और मोदी जी के नेताओं से मुद्दे और काम की बात सुनना। इनको बताना चाहिए कि मोदी जी कितनी नौकरी दिये हैं। अमीर और अमीर होता जा रहा है और गरीब और गरीब होता जा रहा है। इनके जुबान से कभी शिक्षा और चिकित्सा की बात सुनने को नहीं मिलती है। ये सिर्फ मंदिर-मस्जिद करते रहते हैं। भाजपा के लोग बेकार की बात करते रहते हैं। इनके मुंह से कभी गलती से भी आपने शिक्षा और चिकित्सा की बात सुनी है क्या? ये सिर्फ हिंदू, मंदिर-मस्जिद, पाकिस्तान, कश्मीर करते हैं। भाजपा से सिर्फ बेकार की बातें सुनने को मिलती है।