ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पीएम मोदी ने रामविलास पासवान की बरसी पर लिखा पत्र, चिट्ठी पढ़ इमोशनल हुए चिराग

PATNA : पटना में आज लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की बरसी मनाई जा रही है. उनके बेटे चिराग पासवान ने आज के कार्यक्रम का न्योता राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सम

पीएम मोदी ने रामविलास पासवान की बरसी पर लिखा पत्र, चिट्ठी पढ़ इमोशनल हुए चिराग
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पटना में आज लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की बरसी मनाई जा रही है. उनके बेटे चिराग पासवान ने आज के कार्यक्रम का न्योता राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का नाम शामिल है. हालांकि व्यस्तता के कारण प्रधानमंत्री मोदी आज के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे लेकिन उन्होंने चिराग और उनके परिवार के लिए सवा. रामविलास पासवान को लेकर दो पन्नों का पत्र भेजा है. इसके अलावा उन्होंने शनिवार की देर रात चिराग से फ़ोन पर बातचीत भी की. इस बात की जानकारी खुद लोजपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर साझा की है.


पीएम मोदी ने रामविलास पासवान की बरसी पर लिखा पत्र, चिट्ठी पढ़ इमोशनल हुए चिराग



पीएम मोदी ने रामविलास पासवान की बरसी पर लिखा पत्र, चिट्ठी पढ़ इमोशनल हुए चिराग


अपने लेटर में पीएम मोदी ने रामविलास पासवान को देश का महान सपूत और बिहार का गौरव और सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज़ बताया है. उन्होंने दिवंगत रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि भी अर्पित की. इसके अलावा उन्होंने रामविलास पासवान के राजनीतिक सफ़र का भी जिक्र किया. पीएम का लेटर मिलने के बाद चिराग पासवान काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने ट्वीट कर पीएम का लेटर शेयर करते हुए धन्यवाद दिया. 


चिराग ने लिखा- 'पिता जी के बरखी के दिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संदेश प्राप्त हुआ है. सर आपने पिता जी के पूरे जीवन के सारांश को अपने शब्दों में पिरो कर उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों का सम्मान किया है व उनके प्रति अपने स्नेह को प्रदर्शित किया है. यह पत्र मेरे और मेरे परिवार को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करता है. आप का स्नेह व आशीर्वाद हमेशा बना रहे. 





आपको बता दें कि लोजपा में छिड़े घमासान के बाद चाचा पशुपति पारस के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर चिराग पासवान पीएम मोदी से ख़ासा नाराज चल रहे थे. खुद को पीएम का हनुमान बताने वाले चिराग ने उनके साथ हुए अन्याय पर चुप्पी साधकर बैठे प्रधानमंत्री से सवाल किया था. उसके बाद यह पहला मौका है जन पीएम ने चिराग पासवान से फ़ोन पर बात की और उनके पिता की बरसी के मौके पर चिट्ठी भी लिखी.