ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पीएम मोदी ने किया तेजस्वी से फोन पर बात, लालू के स्वास्थ्य की ली जानकारी

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव का बीते रात किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। लालू को नई किडनी उनकी ही बेटी रोहिणी आचार्य ने दिया। इन दोनों का ऑपरेशन सफल रहा

पीएम मोदी ने किया तेजस्वी से फोन पर बात, लालू के स्वास्थ्य की ली जानकारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव का बीते रात किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। लालू को नई किडनी उनकी ही बेटी रोहिणी आचार्य ने दिया। इन दोनों का ऑपरेशन सफल रहा। इस दौरान राजद सुप्रीमो का पूरा परिवार ऑपरेशन थिएटर के बाहर ऑपरेशन की सफलता और उनकी सलामती के लिए खड़ा रहा। वहीं, लालू के किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने फोन कर लालू के स्वास्थ्य हालत की जानकारी ली। 


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव को फ़ोन कर लालू के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। इसके साथ ही पीएम ने उनकी बहन रोहिणी आचार्य  के बारे में भी जानकारी ली।  इसके साथ ही नरेंद्र मोदी ने जल्द से जल्द लालू के घर वापसी को लेकर भी तेजस्वी से बातचीत किया।  


वहीं, पीएम ने फ़ोन कारण के बाद सिंगापुर स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी से मिल उन्हें बुके भेंट किया तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री लालू प्रसाद जी के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।


बता दें कि, लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर के अस्पताल में हुआ। जहां लालू की बेटी रोहिणी आचार्य अपने पुरे परिवार के साथ रहती है। अभी लालू के ऑपरेशन के कारण पूरा लालू परिवार वहां जुटा हुआ है।  लालू यादव और रोहिणी आचार्य  फिलहाल अभी अस्पताल में ही भर्ती है, इन दोनों को होश आ चूका है। होश में आने के बाद लालू ने कहा कि, मैं बिलकुल ठीक हूं, मेरे लिए दुआ करने वालों का धन्यवाद। वहीं, कुछ देर पहले रोहिणी आचार्य ने भी जीत का सिंबल दिखाकर खुद के स्वास्थ्य होने की जानकारी साझा किया।