ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

PM मोदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, लगातार 11वीं बार आज फहराएंगे तिरंगा

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस अवसर पर लालकिले की प्राचीर से अपने संबोधन में वह अपनी सरकार का एजेंडा र

PM मोदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, लगातार 11वीं बार आज फहराएंगे तिरंगा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस अवसर पर लालकिले की प्राचीर से अपने संबोधन में वह अपनी सरकार का एजेंडा रखते हैं और रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हैं। इसके साथ ही महत्वपूर्ण नीति और कार्यक्रम की घोषणा करते हैं। ऐसे में आज भी पीएम मोदी से ऐसी ही कुछ बातें सुनने को मिल सकती है। 


वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर अपने तीसरे कार्यकाल के पहले संबोधन में वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ देंगे। मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के दौरान लाल किले की प्राचीर से 10 बार तिरंगा फहराया था। इस मामले में मोदी जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। नेहरू को यह सम्मान 17 और इंदिरा गांधी को 16 बार मिला था।


इसके साथ ही  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘’सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!''  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत बधाई। 


उधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किला क्षेत्र में सुबह 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है। मौसम एजेंसी ने भविष्यवाणी की है कि दोपहर बाद भी हल्की बारिश हो सकती है। । ऐसी भी संभावना है कि तीसरे कार्यकाल के लिए मोदी के पद संभालने के बाद से सरकार द्वारा लिए गए कुछ प्रमुख निर्णयों को वह अपने संबोधन में रेखांकित कर सकते हैं।