ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

PM मोदी के रोड शो पर बोले तेजस्वी यादव..अभी 1 करोड़ वाला जॉब शो बाकिये है

PATNA: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पटना में रोड शो किया। पटना के लोगों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। पटना के भट्टाचार्या मोड़ से शुरू हुआ रोड शो पीरमुहानी,

PM मोदी के रोड शो पर बोले तेजस्वी यादव..अभी 1 करोड़ वाला जॉब शो बाकिये है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पटना में रोड शो किया। पटना के लोगों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। पटना के भट्टाचार्या मोड़ से शुरू हुआ रोड शो पीरमुहानी, कदमकुआं, ठाकुरबाड़ी, बाकरगंज होते हुए उद्योग भवन के पास पहुंचा जहां रोड शो का समापन हुआ। भगवा रंग की गाड़ी में पीएम मोदी ने रोड शो किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, रविशंकर प्रसाद मौजूद रहे। 


पीएम मोदी के रोड शो पर राजद नेता तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि अभी तो एक करोड़ वाला जॉब शो बाकिये है। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी वाले हिल गये है। हमलोग 15 अगस्त की बात करते थे। राहुल गांधी जी ने भी कहा है कि 15 अगस्त को लोगों को बेरोजगारी से आजादी दिलाएंगे। यही लोगों की भी कामना है। 


तेजस्वी ने कहा कि लोग यही चाहते हैं कि नौकरी मिले। सरकार का दायित्व है जो जनता चाहती है वो करें। लोग नौकरी मांग रहे हैं। सरकार का दायित्व बनता है कि नौकरी दें। तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि हमारा तो 𝐉𝐨𝐛 𝐒𝐡𝐨𝐰 बाकिये है। 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀 गठबंधन की सरकार बनते ही 𝟏𝟓 अगस्त से युवाओं को नौकरियां मिलने की शुरुआत होगी।