ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

प्लुरल्स पार्टी भी विधानसभा उपचुनाव में उतरेगी, पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने दो उम्मीदवारों का किया एलान

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले बिहार के मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी ठोक कर रातों-रात सुर्खियां बटोरने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीटों पर अपने उम्मी

प्लुरल्स पार्टी भी विधानसभा उपचुनाव में उतरेगी, पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने दो उम्मीदवारों का किया एलान
First Bihar
3 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले बिहार के मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी ठोक कर रातों-रात सुर्खियां बटोरने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है. पुष्पम प्रिया चौधरी की प्लूरल्स पार्टी ने तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया है. तारापुर विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार वशिष्ठ नारायण होंगे. भारतीय वायु सेना में 20 साल की सेवा देने के बाद वशिष्ठ नारायण अब राजनीति में सक्रिय हैं. प्लूरल्स पार्टी ने उन्हें तारापुर से उम्मीदवार बनाया है.


उदय कुशेश्वरस्थान सुरक्षित विधानसभा सीट से भी पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने पार्टी का उम्मीदवार तय कर लिया है. कुशेश्वरस्थान सीट से सियाराम राम पार्टी के उम्मीदवार होंगे. सियाराम राम लोक कलाकार हैं और लोकगीत में उन्होंने अपनी पहचान बना रखी है. पुष्पम प्रिया चौधरी ने अब से थोड़ी देर पहले ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी साझा की है. उन्होंने सियाराम राम के साथ अपनी तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की है.


आपको बता दें कि इन दोनों सीटों पर जेडीयू का कब्जा रहा है. कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट जदयू विधायक शशि भूषण हजारी के निधन के बाद खाली हुई थी. इसके बाद तारापुर विधानसभा सीट पूर्व मंत्री और जेडीयू के एमएलए मेवालाल चौधरी के निधन के बाद खाली हुई. इन दोनों सीटों पर एनडीए की ओर से जेडीयू के कैंडिडेट खड़े हुए हैं. जबकि महागठबंधन की ओर से कांग्रेस और आरजेडी ने अलग-अलग उम्मीदवारों को टिकट दिया है.


गौरतलब हो कि बीते मंगलवार को निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई थी. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर पर होने वाले मतदान का परिणाम दो नवंबर को आएगा. इन दोनों सीटों के लिए एक अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया गया था.


आठ अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. 11 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी जबकि 16 अक्टूबर तक कैंडिडेट्स अपना नाम वापस ले सकते हैं. 30 को वोटिंग के बाद 2 नवंबर को रिजल्ट आएगा और 5 नवंबर से पहले उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.