ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

PK के अभियान से RJD में बेचैनी, जन सुराज पार्टी को BJP की B टीम बताया, आरजेडी कार्यकर्ताओं को जगदानंद सिंह ने दी हिदायत

PATNA: प्रशांत किशोर के अभियान से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में बेचैनी बढ़ गयी है। प्रशांत किशोर (PK) के जन सुराज पार्टी को लेकर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने 6 जुलाई को ए

PK के अभियान से RJD में बेचैनी, जन सुराज पार्टी को BJP की B टीम बताया, आरजेडी कार्यकर्ताओं को जगदानंद सिंह ने दी हिदायत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: प्रशांत किशोर के अभियान से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में बेचैनी बढ़ गयी है। प्रशांत किशोर (PK) के जन सुराज पार्टी को लेकर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने 6 जुलाई को एक पत्र जारी किया है। 


जगदानंद ने आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जन सुराज पार्टी  में सदस्य और सहयोगी नहीं बनने की हिदायत दी। उन्होंने जन सुराज पार्टी को बीजेपी की बी टीम बताया। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज जो लेटर जारी किया है वो इस प्रकार है। 


प्रिय साथियों,

आये दिन प्रायः सभी जिलों में ऐसा देखने को मिला है कि हमारे पार्टी के कार्यकर्ता / नेता "जन सुराज पार्टी" में सहयोगी/ सदस्य बन रहे हैं, जो चिंता का विषय है। विदित हो कि जन सुराज पार्टी एक राजनीतिक पार्टी है, इसके संस्थापक प्रशांत किशोर उर्फ प्रशांत किशोर पांडेय जी हैं। यह पार्टी भारतीय जनता पार्टी एवं देश के धर्मावलम्बी लोगों के द्वारा संचालित तथा वित्तीय पोषित है अर्थात भारतीय जनता पार्टी का "बी" टीम है।


आप सभी साथियों से अनुरोध है कि ऐसे लोगों के बहकावे में न आवे, उनकी मंशा राष्ट्रीय जनता दल को कमजोर करने और भाजपा की शक्ति को बढ़ावा देने की है। जिन साथियों को आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी का सामाजिक न्याय और साम्प्रदायिक सौहार्द एवं बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेदकर, डॉ० राममनोहर लोहिया, महात्मा गांधी, डॉ० पेरियार, महात्मा ज्योतिराव फूले, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के विचारों से वास्ता है वो दल विरोधी काम न करें अन्यथा दल उन पर समुचित कार्रवाई करेगी। 

टैग्स