ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

PK का लालू और नीतीश पर एकसाथ हमला, बोले.. 30 साल में दो बड़े नेताओं ने बिहार की समस्या खत्म नहीं की

PATNA : बिहार को लेकर अपने फ्यूचर प्लान का खुलासा करने बैठे प्रशांत किशोर ने आज दो सियासी दिग्गजों लालू प्रसाद और नीतीश कुमार पर एक साथ निशाना साधा है कि बिहार में विकास के दावे चा

PK का लालू और नीतीश पर एकसाथ हमला, बोले.. 30 साल में दो बड़े नेताओं ने बिहार की समस्या खत्म नहीं की
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार को लेकर अपने फ्यूचर प्लान का खुलासा करने बैठे प्रशांत किशोर ने आज दो सियासी दिग्गजों लालू प्रसाद और नीतीश कुमार पर एक साथ निशाना साधा है कि बिहार में विकास के दावे चाहे जो भी किए जाएं लेकिन हकीकत यह है कि 2 बड़े नेताओं ने 30 साल तक के शासन करने के बावजूद बिहार की समस्या का समाधान नहीं किया। आज भी बिहार में मूलभूत सुविधाओं की कमी है।


प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में विकास की लंबी चौड़ी बातें करते हैं लेकिन में आधारभूत विकास को लेकर बिहार के आंकड़े क्या है यह बात सबको मालूम है। पीके ने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़ों को देखें तो बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति समेत तमाम पैरामीटर की सच्चाई सामने आ जाती है। प्रशांत किशोर ने कहा कि केंद्र में कोई विपक्षी दलों की सरकार नहीं बैठी। बिहार में जिस गठबंधन की सरकार है वही सरकार केंद्र में हैं और उनके आंकड़ों पर भरोसा किया जा सकता है।


प्रशांत किशोर ने खुद को गंभीरता से नहीं लिया जाने के सवाल पर कहा कि जो लोग मुझे सीरियसली नहीं लेते उनके लिए मेरा केवल एक मैसेज है, आप मुझे वक्त दीजिए मैं खुद को साबित करके दिखाऊंगा कि बहुत सारे लोग साथ में जुड़ना चाहते हैं लेकिन उन्हें विश्वसनीयता की समस्या हो सकती है मैं केवल उनसे वक्त चाहता हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से व्यक्तिगत रिश्तों को लेकर प्रशांत किशोर ने यह जरूर कहा कि उनके नीतीश कुमार से निजी रिश्ते हैं और इसे कबूल ने में मुझे कोई हिचक नहीं है। दिल्ली में उनसे मुलाकात होती रहती है और साथ में उनके साथ खाना पीना भी हुआ है।


उन्होंने इस बात को भी खारिज किया कि वह जनता दल यूनाइटेड ज्वाइन करने वाले हैं। उनके साथ आगे काम नहीं किए जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस का वर्किंग स्टाइल अलग है। कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के लिए कह रहा था लेकिन मैं ऐसा नहीं चाहता।