ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

पवन सिंह ने TMC नेता के खिलाफ मोर्चा खोला: X के जरिए लगातार बोल रहे हमले; BJP से डील हो गई पक्की?

PATNA: पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से बीजेपी का टिकट गवां चुके भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने टीएमसी नेता बाबुल सुप्रीयो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पवन सिंह ने एक बार फिर सोशल मीड

पवन सिंह ने TMC नेता के खिलाफ मोर्चा खोला: X के जरिए लगातार बोल रहे हमले; BJP से डील हो गई पक्की?
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से बीजेपी का टिकट गवां चुके भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने टीएमसी नेता बाबुल सुप्रीयो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पवन सिंह ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए बाबुल सुप्रीयो पर जोरदार हमला बोला है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि सोशल मीडिया के जरिए आसनसोल की सियासत में एक्टिव हुए पवन सिंह क्या वहां से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।


दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को बिहारी बाबू टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा था। पवन सिंह ने टिकट मिलने पर पहले तो खुशी जताई थी लेकिन बाद में आसनसोल से चुनाव लड़ने से अचानक इनकार कर दिया था। बीजेपी का टिकट लौटाने के बाद पवन सिंह ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी और कहा था कि सबकुछ ठीक होगा।


कुछ दिनों बाद पवन सिंह ने ऐलान किया कि वे लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे लेकिन किस पार्टी के टिकट और किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया था। पवन सिंह को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कहा जा रहा था कि बीजेपी ने अगर टिकट नहीं दिया तो पवन सिंह महागठबंधन के टिकट पर चुनाव मैदान में उतर सकते हैं हालांकि पवन सिंह के टिकट लौटाने के बावजूद बीजेपी की तरफ से आनससोल सीट के लिए फिलहाल किसी भी उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया गया है।


बीजेपी की तरफ से पिछले दिनों आसनसोल सीट से पवन सिंह की उम्मीदवारी का ऐलान करने के बाद पवन सिंह द्वारा गाये गए कुछ गानों के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। आसनसोल से पूर्व सांसद और टीएमसी नेताबाबुल सुप्रीयों ने सोशल मीडिया एक्स पर पवन सिंह के पश्चिम बंगाल से जुड़े कुछ गानों के पोस्टर शेयर किए थे। उस वक्त को पवन सिंह ने चुप्पी साध ली लेकिन अचानक शुक्रवार को पवन सिंह फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए और टीएमसी नेता बाबुल सुप्रीयो पर हमला बोला।


पवन सिंह ने एक्स पर लिखा, श्री बाबुल सुप्रीयो नहीं बोलना चाहता था.. लेकिन आपने सिर्फ पवन सिंह का ही दिल नहीं दुखाया हैबल्कि 40 करोड़ भोजपुरी भाषी और कलाकारों को प्रेम करने वाले लोगों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाया है। आप ने चार गाने का जो पोस्टर पोस्ट किया हैअगर ये चारो पोस्टर के गाने को सही साबित कर देते है तो मैं राजनीति और संगीत दोनों से सन्यास ले लूंगा.. नहीं तो आप...


लगातार दूसरे दिन भी पवन सिंह ने टीएमसी नेता बाबुल सुप्रीयो को निशाने पर लिया। पावर स्टार ने एक्स पर लिखा, “कलाकार और सन्यासी की कोई जाति या धर्म नही होता, इनको इनकी समाज विशेषताओं के लिए सम्मान मिलता था है और मिलता रहेगा। 2019 में मैंने बाबुल सुप्रीयो जी के प्रचार के लिए आसनसोल आया था, खूब मान-सम्मान मिला। आख़िर 2024 में बाबुल जी की ऐसी क्या मजबूरी रही कि मुझे बदनाम करने के लिए फ़र्ज़ी चित्रों का सहारा लेना पड़ा। आपने संगीत को भी धोखा देने का कार्य किया है। पूर्ण रूप से टीएमसी के नेता बन गए हैं दुर्भाग्य !!” पवन सिंह के पोस्ट के बाद एक बार फिर उनके आसनसोल से चुनाव लड़ने के कयास तेज हो गए हैं।


पवन सिंह ने TMC नेता के खिलाफ मोर्चा खोला: X के जरिए लगातार बोल रहे हमले; BJP से डील हो गई पक्की?