ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

भोजपुरी गायक पवन सिंह ने बीजेपी का टिकट ठुकराया, आसनसोल से चुनाव लड़ने से इंकार किया

PATNA: भोजपुरी गायक और एक्टर पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी का टिकट ठुकरा दिया है. पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर इसका एलान किया है. भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से पवन सिं

भोजपुरी गायक पवन सिंह ने बीजेपी का टिकट ठुकराया, आसनसोल से चुनाव लड़ने से इंकार किया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: भोजपुरी गायक और एक्टर पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी का टिकट ठुकरा दिया है. पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर इसका एलान किया है. भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया था.


सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पवन सिंह ने लिखा है

“भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हु। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा.”


रातो-रात बदला मिजाज

बता दें कि शनिवार की शाम बीजेपी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार बनाने का एलान किया था. इसके बाद पवन सिंह ने पार्टी के फैसले का स्वागत किया था. मीडिया को दिये गये इंटरव्यू में पवन सिंह ने पार्टी का आभार जताते हुए मजबूती से चुनाव लड़ने का एलान किया था. पवन सिंह ये भी कह रहे थे कि उनकी जड़े बंगाल से जुड़ी है. उनके पिता बंगाल में ही नौकरी करते थे. इसलिए बंगाल से चुनाव लड़ कर उऩ्हें खुशी होगी.


पवन सिंह के करीबी सूत्रों के मुताबिक भोजपुरी कलाकार को बिहार के आरा संसदीय क्षेत्र से टिकट मिलने की उम्मीद थी. उन्हें लग रहा था कि आऱा के मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री आर के सिंह का टिकट कटेगा और वे वहां से दावेदार होंगे. लेकिन भाजपा ने उन्हें आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने को कहा, जहां अच्छी खासी तादाद में बिहारी वोटर हैं. फिलहाल इस सीट से बिहार के निवासी और फिल्म कलाकार शत्रुध्न सिन्हा सांसद हैं.