ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पवन सिंह को निष्कासित किये जाने पर मुकेश सहनी ने किया बड़ा खुलासा, कहा- अब उपेंद्र कुशवाहा को ठिकाना लगाएगी बीजेपी

PATNA: काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार व भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पवन सिंह पर बीजेपी की कार्रवाई को लेकर विकासशील इंसान

पवन सिंह को निष्कासित किये जाने पर मुकेश सहनी ने किया बड़ा खुलासा, कहा- अब उपेंद्र कुशवाहा को ठिकाना लगाएगी बीजेपी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार व भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पवन सिंह पर बीजेपी की कार्रवाई को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुखिया व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बड़ा खुलासा किया है। इसे बीजेपी का दिखावा बताया है। 


बीजेपी का खुलासा करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि अब भाजपा काराकाट के एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा का ठिकाना लगाएगी। बाद में जब पवन सिंह काराकाट से चुनाव जीत जाएंगे तब उन्हें वापस बीजेपी में शामिल करवा लेंगे। बीजेपी की यह बड़ी चाल है। भाजपा चाहती है कि उपेंद्र कुशवाहा का ठिकाना लग जाए और पवन सिंह बीजेपी में भी जाएं। 


उन्होंने कहा कि चिराग पासवान को भी भाजपा ने ठिकाना लगा दिया है। चिराग पासवान हाजीपुर से चुनाव हार रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम इनको जिताने नहीं आए हैं हम रामविलास पासवान जी का कर्ज उतार रहे हैं। 


मुकेश सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। प्रधानमंत्री पहला वादा पूरा करने के बारे में बताएं। बीजेपी ने इससे पहले हमको भी ठिकाना लगाने की कोशिश की थी। हमको सरकार से बाहर कर दिया था। मेरे विधायकों को तोड़ा गया था। हमने आईना दिखाया तो मेरी सुरक्षा भी छीन ली गयी।