ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘हर हाल में लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव’, बीजेपी का टिकट लौटाने के बाद पावर स्टार पवन सिंह का बड़ा एलान

PATNA: बीजेपी का टिकट लौटाने के बाद अब पवन सिंह ने बड़ा एलान कर दिया है। पवन सिंह ने कहा है कि वे हर हाल में लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल ल

‘हर हाल में लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव’, बीजेपी का टिकट लौटाने के बाद पावर स्टार पवन सिंह का बड़ा एलान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बीजेपी का टिकट लौटाने के बाद अब पवन सिंह ने बड़ा एलान कर दिया है। पवन सिंह ने कहा है कि वे हर हाल में लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था हालांकि उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था लेकिन अब उन्होंने ऐलान किया है कि लोगों से किया वादा पूरा करने के लिए वे लोकसभा का चुनाव जरूर लड़ेंगे।


दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का भी नाम था। पार्टी ने बिहारी बाबू टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ पवन सिंह को आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा था। पवन सिंह ने टिकट मिलने पर पहले तो खुशी जताई थी लेकिन बाद में आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।


उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि, "भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…”। बीजेपी का टिकट लौटाने के बाद पवन सिंह ने दिल्ली पहुंचकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद पवन सिंह ने कहा था कि आगे जो भी होगा वह अच्छा होगा।


अब पवन सिंह ने एक बार फिर से सोशल मीडिया एक्स पर बड़ा एलान कर दिया है। तमाम तरह के कयासों के बीच पवन सिंह ने एक्स पर लिखा कि वे हर हाल में चुनाव लड़ेंगे हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे कहां और किस पार्टी के टिकट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने लिखा कि, "मैं अपने समाज जनता जनार्दन और माँ से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूँगा आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है जय माता दी"।


बता दें कि पवन सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि पवन सिंह आरा से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं हालांकि बीजेपी आरा से उन्हें टिकट नहीं देने जा रही है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पवन सिंह आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उधर, अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि पवन सिंह बीजेपी के टिकट पर पूर्वी चंपारण यानी राधामोहन सिंह की सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।