ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

भोजपुरी स्टार पवन सिंह आज काराकाट में दिखाएंगे पावर, क्या कुशवाहा की बढ़ने वाली है टेंशन?

PATNA : निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे भोजपुरी एक्टर पवन सिंह आज काराकाट में अपना पावर दिखाएंगे। पवन सिंह ने सोमवार को औरंगाबाद के देव में विश्वविख्यात सूर्य मंद

भोजपुरी स्टार पवन सिंह आज काराकाट में दिखाएंगे पावर, क्या कुशवाहा की बढ़ने वाली है टेंशन?
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे भोजपुरी एक्टर पवन सिंह आज काराकाट में अपना पावर दिखाएंगे। पवन सिंह ने सोमवार को औरंगाबाद के देव में विश्वविख्यात सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। किसी भी दल से टिकट नहीं मिलने के बाद पवन सिंह काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।


दरअसल, सबसे पहले बीजेपी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था। लेकिन पवन सिंह ने बीजेपी का टिकट लौटा दिया। उनके महागठबंधन के साथ जाने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन इसी बीच पवन सिंह ने ऐलान कर दिया कि वह काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। काराकाट की सीट पर एनडीए की तरफ से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं। जबकि इंडिया गठबंधन की तरफ से भाकपा (माले) ने राजाराम सिंह कुशवाहा को मैदान में उतारा है।  


काराकाट लोकसभा क्षेत्र में आगामी 13 मई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे पहले भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने सोमवार को अपने चुनाव अभियान का आगाज कर दिया है। पवन सिंह ने नामांकन के पहले काराकाट में रोड शो और जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे। काराकाट संसदीय क्षेत्र में वह 23-24 अप्रैल को दो दिवसीय रोड शो करेंगे। उन्होंने इसे "जन आशीर्वाद यात्रा" का नाम दिया है। पवन सिंह आज रोड शो के लिए सुबह 6 बजे आरा से काराकाट के लिए रवाना हो गए।


आज से दो दिनों तक पवन सिंह काराकाट में रोड शो करने के साथ ही साथ कई तरह के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इनके रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में माना जा रहा है कि एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा की टेंशन बढ़ने वाली है। उधर, पवन सिंह के रोड शो को लेकर पुलिस और प्रशासन की टीम ने मुकम्मल तैयारी कर रखी है और पवन सिंह के काफिले में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर अपनी रणनीति पर काम कर रही है।