ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Patna University: छात्र संघ चुनाव की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, एक दर्जन छात्र घायल, PMCH में भर्ती

PATNA: 2022 के बाद पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव नहीं हुआ है। छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर बुधवार की शाम छात्रों ने पटना विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन क

Patna University: छात्र संघ चुनाव की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, एक दर्जन छात्र घायल, PMCH में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 2022 के बाद पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव नहीं हुआ है। छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर बुधवार की शाम छात्रों ने पटना विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। हंगामें की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्र उनकी बातें सुनने को तैयार नहीं थे और छात्र संघ चुनाव कराने की मांग पर डटे थे। 


छात्रों को यूनिवर्सिटी के गेट से हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी और एक दर्जन छात्र घायल हो गये। घायल छात्रों में हर्षवर्धन, शाश्वत शेखर, रविरंजन, अमृतांशु, रिंकल यादव, शशि कुमार सहित कई छात्र शामिल है। इन सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। 


छात्रों का कहना था कि पटना यूनिवर्सिटी में पिछले 2 साल से छात्र संघ चुनाव नहीं हुआ है। इसे कराया जाए। घायल छात्र शाश्वत शेखर ने बताया कि पटना विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हमारी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन हमलोग ना तो डरने वाले है और ना ही दबने वाले है। आज हम सभी पर लाठीचार्ज किया गया है ऐसे में अब हम अपनी मांग को और मजबूती से रखेंगे। यहां हर चुनाव समय पर होता है लेकिन पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ का चुनाव को छोड़कर।

टैग्स