ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

पटना पहुंचते ही चिराग पासवान ने नीतीश पर हमला बोला, कहा- बिहारी विरोधी हैं मुख्यमंत्री

PATNA : एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। नगर निकाय चुनाव रद्द होने को लेकर

पटना पहुंचते ही चिराग पासवान ने नीतीश पर हमला बोला, कहा- बिहारी विरोधी हैं मुख्यमंत्री
First Bihar
3 मिनट

PATNA : एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। नगर निकाय चुनाव रद्द होने को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार अति पिछड़ा विरोधी नहीं, बिहारी विरोधी हैं। पूरे बिहार के जनता के विरोध में निर्णय लेने वाले मुख्यमंत्री अभी कभी अगर कोई इतिहास में हुआ तो वह हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। उनकी हर नीति हर फैसला बिहार के जनता के विरोध में ही रहता है। अगर बीजेपी उन पर आरोप लगा रही है तो मैं कहूंगा कि नीतीश कुमार सिर्फ अति पिछड़ा विरोधी ही नहीं बल्कि दलित विरोध में युवा विरोधी है। 





चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहारियों के हित में ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे बिहार का विकास हुआ हो या फिर बिहार बाकी राज्यों से बेहतर प्रदर्शन किया हो। यह आंकड़े नीति आयोग के हैं, जो यह दर्शाते हैं कि विकास के हर मापदंड में बिहार सबसे पिछले पायदान पर है और अगले पायदान पर बिहार तब होता है जब अपराध और लूट की बात होती है।  





उप चुनाव में उम्मीदवार उतारने को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि संसदीय बोर्ड की बैठक हुई है। इस बैठक में क्या क्या निर्णय लिए गए हैं, इसकी जानकारी हम जल्द ही देंगे। चिराग ने कहा कि मुझे अभी इस बात की जानकारी नहीं है और औपचारिक तौर पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने भी मुझे भेजा है। 




चिराग पासवान ने कहा कि कल रामविलास पासवान की दूसरी पुण्यतिथि है। मैंने वादा किया था कि बिहार में और पूरे देश में उनकी प्रतिमा लगाएंगे और इस मौके पर मैंने उनकी प्रतिमा को हर जिले में लगाने का वादा बिहार की जनता से किया था। इसकी शुरुआत हमने हाजीपुर से कर दी है। उनकी जयंती पर हमने हाजीपुर में प्रतिमा लगाई थी और उसी दिन इस बात की घोषणा की थी कि उनके पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा हमारे पैतृक गांव शहर बनने में लगाई जाएगी। कल यह प्रतिमा हम लगाएंगे। 

टैग्स