ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना पहुंचे टिकैत का एलान, बिहार में किसानों की आवाज बुलंद करेंगे

PATNA : किसान नेता राकेश सिंह टिकैत आज पटना में हैं। बिहार में किसानों की स्थिति को लेकर राकेश सिंह टिकैत ने बड़ा ऐलान किया है। टिकैत ने कहा है कि बिहार में किसानों की स्थिति

पटना पहुंचे टिकैत का एलान, बिहार में किसानों की आवाज बुलंद करेंगे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : किसान नेता राकेश सिंह टिकैत आज पटना में हैं। बिहार में किसानों की स्थिति को लेकर राकेश सिंह टिकैत ने बड़ा ऐलान किया है। टिकैत ने कहा है कि बिहार में किसानों की स्थिति बेहद बदहाल है। यहां सूखे की समस्या से राज्य के ज्यादातर हिस्से में किसान परेशान हैं और वह बिहार के किसानों से संवाद स्थापित करेंगे। राकेश सिंह टिकैत ने ऐलान किया है कि वह बिहार में किसानों की आवाज बुलंद करेंगे और जरूरत पड़ी तो राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे।


राकेश टिकैत ने कहा है कि यह जरूरी नहीं कि बिहार के लोग पूरे देश दुनिया में मजदूरी का ही काम करें। अपने ही राज्य में अगर फसल का सही भाव मिले और रोजगार के साधन उपलब्ध हो तो किसी को दूसरे राज्य में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी, इसकी लड़ाई बिहार के लोगों को अब शुरू करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार के किसानों को एकजुट करने के लिए जितने भी छोटे बड़े संगठन हैं सभी से मुलाकात करेंगे और अक्टूबर महीने से वे अपने इस अभियान की शुरुआत करेंगे।


टिकैत ने कहा कि बिहार में जो भी छोटे बड़े आंदोलन चल रहे हैं, सभी को एकजुट कर बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के किसान आंदोलन में बिहार के लोगों का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कहा कि बिहार के किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बिहार के किसानों से एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की। राकेश टिकैत ने कहा कि चाहे सरकार किसी की भी हो अगर आंदोलन नहीं होगा तो किसानों को भाव नहीं देंगी।


राकेश टिकैत ने कहा कि बिहार में बाढ़ और सुखाड़ की समस्या बड़ी है। ऐसे में वे किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानेंगे और उसके संबंध में केंद्र सरकार के पत्र लिखेंगे। इसके साथ ही अगर जरुरत पड़ी तो वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही लोगों को एकजुट कर वे बिहार में एक बड़े आंदोलन की शुरूआत करेंगे।

टैग्स