ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना पहुंचे शरद यादव से होटल में मिले तेजस्वी यादव, लालू-नीतीश से भी हो सकती है मुलाकात

PATNA : पूर्व राज्य सभा सांसद शरद यादव और बिहार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की कल यानी मंगलवार को मुलाक़ात हुई। दरअसल, शरद यादव कल ही तीन साल बाद दिल्ली से पटना पहुंचे थे। तेजस्वी यादव

पटना पहुंचे शरद यादव से होटल में मिले तेजस्वी यादव, लालू-नीतीश से भी हो सकती है मुलाकात
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पूर्व राज्य सभा सांसद शरद यादव और बिहार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की कल यानी मंगलवार को मुलाक़ात हुई। दरअसल, शरद यादव कल ही तीन साल बाद दिल्ली से पटना पहुंचे थे। तेजस्वी यादव और शरद यादव एक होटल में मिले और उनके बीच बातचीत हुई। कयास लगाया जा रहा है कि शरद यादव जल्द ही सीएम नीतीश के साथ-साथ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी मिलने जाएंगे। हालांकि इसको लेकर शरद यादव की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। 





शरद यादव से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे अरसे बाद शरद यादव पटना आए हैं। यह हम सब के लिए खुशी की बात है। मेरा कार्यक्रम जब खत्म हुआ तो सबसे पहले मैंने शरद यादव से मुलाक़ात की। तेजस्वी ने कहा कि हम सब एक ही दल में हैं, हमारा फर्ज भी हैं और वे हमारे अभिभावक हैं इसीलिए मैं उनसे मिलने चला आया। उन्होंने कहा कि हम उनका स्वागत करते हैं और मुझे उम्मीद है कि वे हमें अपना आशीर्वाद देकर जाएंगे।




आपको बता दें, जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर एक ख़ास मिशन के तहत गए थे, तब उनकी शरद यादव से मुलाक़ात हुई थी। मीडिया के सामने भी दोनों साथ आए थे और खुलकर बातें भी की थी। अब जब शरद यादव पटना आया हैं तो वे खुद इस बार सीएम नीतीश से मिलने जा सकते हैं। 

टैग्स