ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

पटना पहुंचे नीतीश, कहा.. सब कुछ ठीक है

PATNA : दिल्ली एम्स में अपनी आंख का ऑपरेशन कराने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वापस पटना लौट आए हैं. पटना लौटने पर उन्होंने मीडिया से हल्की बातचीत में कहा है कि सब कुछ ठीक है

पटना पहुंचे नीतीश, कहा.. सब कुछ ठीक है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : दिल्ली एम्स में अपनी आंख का ऑपरेशन कराने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वापस पटना लौट आए हैं. पटना लौटने पर उन्होंने मीडिया से हल्की बातचीत में कहा है कि सब कुछ ठीक है और डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की सलाह दी थी जिसके बाद वह वापस आ गए हैं. सीएम नीतीश ने कहा कि डॉक्टरों ने सलाह दी है कि अभी धूप से बचना है, बाहर नहीं निकलना है और अगले तीन-चार दिनों तक परहेज रखना होगा. 


बता दें कि दिल्ली में अपनी आंख का इलाज कराने गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार वापस लौटे हैं. दिल्ली एम्स में डॉक्टरों ने 22 जून को उनकी आंख का सफल ऑपरेशन किया था. पिछले एक हफ्ते से वे डॉक्टरों के ऑब्जरवेशन में थे और अब उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है जिसके बाद सीएम आज बिहार वापस लौटे हैं. 



गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दोनों आंखों की सर्जरी की गई है. एम्स के डा. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र के प्रोफेसर डा. जेएस तितियाल ने मोतियाबिंद की सर्जरी की. उन्हें मोतियाबिंद की परेशानी थी. मोतियाबिंद की सर्जरी के कुछ देर बात उन्हें एम्स से छुट्टी दे दी गई. उल्लेखनीय है कि एम्स में उनकी आंखों का इलाज चल रहा है. इस वजह से 23 जून को वह एम्स में आए थे. उस दिन उनकी आंखों की जांच की गई थी. इसके बाद 24 जून को उनके एक आंख के मोतियाबिंद की सर्जरी की गई थी. फिर उसके अगले ही दिन उनकी दूसरी आंख की भी सर्जरी की गई थी.

टैग्स