ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना पहुंचते ही ममता पर भड़के गिरिराज सिंह, राहुल और लालू-तेजस्वी को भी धो डाला

PATNA: बेगूसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कोलकाता कांड को लेकर ममता बनर्जी और विपक्ष के नेताओं पर जोरदार हमला बोला। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही गिरिराज ने

पटना पहुंचते ही ममता पर भड़के गिरिराज सिंह, राहुल और लालू-तेजस्वी को भी धो डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बेगूसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कोलकाता कांड को लेकर ममता बनर्जी और विपक्ष के नेताओं पर जोरदार हमला बोला। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही गिरिराज ने ममता बनर्जी के साथ साथ राहुल गांधी और लालू-तेजस्वी पर जमकर बरसे।


गिरिराज सिंह ने कहा कि किस तरीके से ममता बनर्जी बंगाल में खेल-खेल रही हैं। वह पूरी तरीके से बंगाल में उस व्यक्ति के साथ खड़ी हैं जो बेटी के बलात्कारी हैं। राहुल गांधी उसी के साथ खड़े हैं लालू भी उन्हीं के साथ खड़े हैं। तेजस्वी यादव भी उन्हीं के साथ खड़े हैं। ममता बनर्जी हार चुकी हैं और यही कारण है कि अलोक तांत्रिक भाषा बोल रही हैं।


गिरिराज ने कहा कि कांग्रेस के नेता बोल चुके हैं कि भारत को बांग्लादेश बना देंगे और यह लोग भारत को जला देने वाले लोग हैं। ममता बनर्जी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्तीफा दें, इसपर गिरिराज सिंह ने कहा कि अब आप समझिए जिस तरीके से साउथ कोरिया के शासक विपक्ष को नहीं देखना चाहते इस तरीके से ममता बनर्जी भी बंगाल में विपक्ष को नहीं देखना चाहती हैं।