ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

आरसीपी के समर्थन में उतरे चिराग, कहा- आरसीपी अच्छे नेता हैं, उन्हें राज्यसभा भेजना चाहिए

PATNA: लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान गुरुवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा उम्मीदवार मीसा भारती और

आरसीपी के समर्थन में उतरे चिराग, कहा- आरसीपी अच्छे नेता हैं, उन्हें राज्यसभा भेजना चाहिए
First Bihar
2 मिनट

PATNA: लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान गुरुवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा उम्मीदवार मीसा भारती और फैयाज अहमद को शुभकामनाएं दी। वहीं उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता आरसीपी सिंह के बारे में कहा कि वह जेडीयू के बड़े नेता हैं और वह अच्छा काम कर रहे हैं। उन्हें राज्यसभा भेजना चहिये, लेकिन यह जेडीयू का इंटरनल मैटर है। बीजेपी राज्यसभा के लिए पत्ते कब खोलेगी ये भी पार्टी का निजी मैटर है। 



पटना पहुंचते ही चिराग पासवान ने एक तरफ जहां आरजेडी के दोनों संभावित उम्मीदवार मीसा भारती और फैयाज अहमद को शुभकामनाएं दी तो वहीं दूसरी ओर चिराग ने जेडीयू को नसीहत दे डाली। चिराग ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। ऐसे में पार्टी को भी उन्हें राज्यसभा भेज देना चाहिए। हालांकि चिराग में ये भी कहा कि जनता दल यूनाइटेड राज्यसभा के लिए किसे उम्मीदवार बनाएगी, ये पार्टी का निजी मामला है। 



आपको बता दें कि आरजेडी की तरफ से लालू प्रसाद यादव की बेटी और पार्टी के वरिष्ठ नेता फैयाज अहमद ने अपना नामांकन पर्चा भरा है। वहीं जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की ओर से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी के रूप में किसे चुना जाता है ये अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि आरसीपी सिंह का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे है।