ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना पहुंचते ही बोले मुकुल वासनिक, सत्ता परिवर्तन से बिहार की जनता काफी खुश

PATNA: एनडीए में टूट के बाद अब बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गयी है। महागठबंधन की दूसरी बार बनी नई सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बने हैं। ह

पटना पहुंचते ही बोले मुकुल वासनिक, सत्ता परिवर्तन से बिहार की जनता काफी खुश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: एनडीए में टूट के बाद अब बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गयी है। महागठबंधन की दूसरी बार बनी नई सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बने हैं। हालांकि मंत्रिमंडल का विस्तार अभी बाकी है जो 16 अगस्त को हो जाएगा। इसकी तैयारी भी चल रही है। इसी बीच कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक भी बिहार दौरे पर हैं। 


पटना पहुंचे कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आजादी के अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम कर रहा है इसी को लेकर वे पटना आए हैं। कांग्रेस पूरे बिहार में पदयात्रा भी निकाल रही है। सभी जिलों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने 75km की यात्रा की है। कुल 4000 km की पदयात्रा कांग्रेस ने बिहार में किया है। 


इसका आज समापन होगा और कल आजादी के अमृत महोत्सव पर कांग्रेस तिरंगा यात्रा भी निकालेगा। बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनने पर मुकुल वासनिक ने कहा कि नई सरकार बनने से कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी खुश हैं। हम लोग चाहते हैं कि सरकार अच्छे तरीके से चले। मंत्रिमंडल विस्तार की बात पर उन्होंने कहा कि हमें इस बात की जानकारी नहीं है। बिहार प्रभारी हैं या जो बिहार के कांग्रेस के नेता हैं वहीं इस संबंध में जानकारी देंगे।