ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

PATNA NEWS: लालू-तेजस्वी से मुलाकात के बाद राबड़ी आवास से निकले ओसामा, कल लेंगे आरजेडी की सदस्यता

PATNA: आरजेडी के पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे थे। इस दौरान दोनों नेताओं से ओस

PATNA NEWS: लालू-तेजस्वी से मुलाकात के बाद राबड़ी आवास से निकले ओसामा, कल लेंगे आरजेडी की सदस्यता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: आरजेडी के पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे थे। इस दौरान दोनों नेताओं से ओसामा की करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। लालू-तेजस्वी से मुलाकात के बाद ओसामा राबड़ी आवास से निकले। पटना में झमाझम बारिश के बीच कुछ देर पहले ओसामा वहां से घर के लिए रवाना हुए।  


राबड़ी आवास में ओसामा ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है ओसामा राजद का दामन थाम सकते हैं। सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की एंट्री राजनीति में होने जा रही है। पिता की तरह ओसामा भी आरजेडी का दामन थामने जा रहे हैं। 


27 अक्टूबर को ओसामा शहाब लालू-तेजस्वी की उपस्थिति में आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। वही सदस्यता ग्रहण करने के बाद ओसामा लालू प्रसाद यादव का आशीर्वाद लेंगे। तेजस्वी यादव ने कल प्रेस कांफ्रेस बुलाई है इसी दौरान ओसामा शहाब हाथ में लालटेन थामेंगे। 


बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान आरजेडी ने उनकी मां हिना शहाब को सीवान से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने लालू के इस ऑफर को ठुकरा दिया था। हिना शहाब ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। लेकिन अब उनके बेटे ओसामा राजद का दामन थामने जा रहे हैं। रविवार को होने वाली आरजेडी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्हें लालू और तेजस्वी यादव पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।


टैग्स