ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

पटना में थोड़ी देर बाद थम जाएगा चुनाव प्रचार, 28 दिसंबर को होनी है वोटिंग

PATNA : बिहार में हो रहे नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 28 दिसंबर को होना है। इसको लेकर तमाम प्रत्याशी चुनावी प्रचार में जुटे हैं। लेकिन अब कुछ ही देर में ये शोर थम जाएगा। आ

पटना में थोड़ी देर बाद थम जाएगा चुनाव प्रचार, 28 दिसंबर को होनी है वोटिंग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में हो रहे नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 28 दिसंबर को होना है। इसको लेकर तमाम प्रत्याशी चुनावी प्रचार में जुटे हैं। लेकिन अब कुछ ही देर में ये शोर थम जाएगा। आज यानी सोमवार की शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद कोई भी उम्मीदवार अगर प्रचार करते पकड़े जाएंगे तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। 



आपको बता दें, दूसरे चरण की वोटिंग 28 दिसंबर को होगी जबकि पहले चरण का मतदान पहले ही पूरा हो चूका है। दूसरे चरण में 68 नगर निकायों में वोटिंग होने वाली है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। 28 दिसंबर को राजधानी सहित बिहार के सभी 17 नगर निगम के लिए वोटिंग होगी। साथ ही 2 नगर परिषद और 49 नगर पंचायत में भी मतदान होने है। वोटों की काउंटिंग 30 दिसंबर को होगी। पटना के महापौर और उपमहापौर समेत 75 वार्डों के पार्षद पद के लिए मतदान होंगे। वोटिंग के लिए पटना नगर निगम क्षेत्र में 1893 मतदान केंद्र का निर्माण किया गया है। 



दूसरे चरण की वोटिंग को लेकर जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि वोटिंग के साथ-साथ वोटों की काउंटिंग की भी तैयारी पूरी कर ली गई है। आपको बता दें, पिछले 20 दिसंबर को 156 नगर निकायों के मतदान की काउंटिंग हुई थी। नगर निकाय आम चुनाव, 2022 के तहत पहले चरण का चुनाव हुआ था, जिसमें वोटों की गिनती हुई थी। मतगणना सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चली थी और फिर रिजल्ट जारी कर दिया गया था। 

टैग्स