ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

रामलीला नहीं होने पर महाभारत : गिरिराज का नीतीश और सुशील मोदी पर तंज, बाढ़-सुखाड़ के कारण लगाई होगी रामलीला पर रोक

PATNA : दशहरा के मौके पर पटना में रामलीला का आयोजन नहीं होना अब धीरे-धीरे सियासी मुद्दा बनते जा रहा है। पटना रामलीला और दशहरा कमेटी से जुड़े लोग पहले ही प्रशासन के इस फैसले का विरो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : दशहरा के मौके पर पटना में रामलीला का आयोजन नहीं होना अब धीरे-धीरे सियासी मुद्दा बनते जा रहा है। पटना रामलीला और दशहरा कमेटी से जुड़े लोग पहले ही प्रशासन के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। अब बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अपने अंदाज में नाराजगी जताई है। 


गिरिराज सिंह ने कहा है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है कि इस बार आखिर पटना में रामलीला के आयोजन पर पाबंदी क्यों लगाई गई है। बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर अपने अंदाज में तंज कसते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि शायद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी बाढ़ और सुखाड़ की समस्या से इतने परेशान हैं कि उन्होंने रामलीला पर रोक लगा दी है। 


गिरिराज सिंह ने कहा है कि धर्म पर पाबंदी लगाना ठीक नहीं है। आपको बता दें कि पटना में रामलीला के आयोजन को प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिली है। दशहरा कमेटी के अध्यक्ष कमल नोपानी पहले यह बता चुके हैं कि रामलीला का आयोजन इस बार कदमकुआं स्थित ठाकुरबारी की बजाय पटना यूथ हॉस्टल में किया जाना था। कमेटी ने इसके लिए प्रशासनिक मंजूरी मांगी थी लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कमेटी को रामलीला के आयोजन की अनुमति नहीं मिली। अब दशहरा के मौके पर गांधी मैदान में रावण वध का आयोजन किया जायेगा लेकिन रामलीला का मंचन नहीं हो सकेगा। 

पटना डीएम कुमार रवि ने इस बाबत कहा कि हर साल की तरह इस साल भी पटना में दशहरा कमेटी को रामलीला की इजाजत दी गई थी. पर दशहरा कमेटी ने इस बार कदमकुआं स्थित ठाकुरबारी की बजाय फ्रेजर रोड स्थित यूथ हॉस्टल में रामलीला कराने की मांग की. जिसे सुरक्षा कारणों और पार्किंग की प्रोपर व्यव्स्था नहीं होने के कारण देने से मना कर दिया गया. 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता