ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

‘यह जन विश्वास नहीं विश्वासघात रैली है’ पटना में महागठबंधन के महाजुटान पर बीजेपी का अटैक

PATNA: पटना में आयोजित महागठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग बिहार-झारखंड के विभिन्न जिलों से पटना पहुंचे हैं। इस रैली को लेकर बिहार में सियासत भी तेज हो

‘यह जन विश्वास नहीं विश्वासघात रैली है’ पटना में महागठबंधन के महाजुटान पर बीजेपी का अटैक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना में आयोजित महागठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग बिहार-झारखंड के विभिन्न जिलों से पटना पहुंचे हैं। इस रैली को लेकर बिहार में सियासत भी तेज हो गई है। बीजेपी ने महागठबंधन की जन विश्वास रैली को विश्वासघात रैली बताया है।


डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि आरजेडी जनादेश के खिलाफ किसी तरह से सत्ता में आ गई थी लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। आरजेडी को लोगों की सेवा कर अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिला था लेकिन ये लोग जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने में लगे और अब अपना चेहरा छिपाने और आरोपों से बचने के लिए जनविश्वास यात्रा और रैली कर रहे हैं लेकिन असल में यह रैली जनविश्वासघात रैली है।


वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि रैली करना सभी राजनीतिक दलों का लोकतांत्रिक अधिकार है, इससे किसी को भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सभी दल अपनी पार्टी की रैली करते हैं लेकिन, राष्ट्रीय जनता दल की पहचान यही है कि यह चुनाव बहुत अच्छे से लड़ती है पर हर बार हार जाती है। इस बार भी उनके उम्मीदवार अच्छी लड़ाई देंगे लेकिन वे 2 लाख वोटों के अंदर से हारेंगे।