ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में फाड़े गये बाबा बागेश्वर का बैनर-पोस्टर, बीजेपी ने आरजेडी पर लगाये ये आरोप

PATNA: बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पटना आने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। पटना के कई चौक चौराहे पर लगे बाबा बागेश्वर के पोस्टर को फाड़ दिया गया है। गांधी मै

पटना में फाड़े गये बाबा बागेश्वर का बैनर-पोस्टर, बीजेपी ने आरजेडी पर लगाये ये आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पटना आने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। पटना के कई चौक चौराहे पर लगे बाबा बागेश्वर के पोस्टर को फाड़ दिया गया है। गांधी मैदान, इनकम टैक्स गोलंबर, राजा बाजार सहित कई इलाकों में लगे धीरेंद्र शास्त्री का पोस्टर फटा हुआ मिला है। इस पोस्टर को किसने फाड़ा इस सवाल का जवाब अब तक नहीं मिल पाया है। हालांकि बीजेपी कह रही है कि राजद के लोग पोस्टर हटाने का काम कर रहे हैं। 


बता दें कि बागेश्वर धाम वाले बाबा कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री 12 मई को पटना आ रहे हैं। नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में 13 से 17 मई के बीच हनुमत कथा का आयोजन होने जा रहा है। धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर विरोध भी शुरू हो गया है। आरजेडी के नेता लगातार विरोध कर रहे हैं और कई तरह का बयान दे रहे हैं। वही बाबा धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में बीजेपी के नेता  खड़े हो गये हैं जो विरोध करने वालों को लगातार जवाब देने का काम कर रहे हैं। 


इसी बीच आज बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का पोस्टर कई चौक चौराहे पर फटा हुआ मिला है। धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर को कई जगहों पर फाड़ा गया है। गांधी मैदान, इनकम टैक्स गोलंबर के पास, राजाबाजार इलाके में धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन को लेकर बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाये गये। लेकिन किसी ने इस पोस्टर-बैनर को फाड़ डाला। पोस्टर को फाड़ते हुए किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो में शख्स पोस्टर फाड़ते दिख रहा है लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 


पोस्टर के फाड़े जाने के मामले पर राष्ट्रीय जनता दल का कहना है कि इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर ही वे कोई प्रतिक्रिया देंगे। हालांकि इतना जरूर कहा गया कि कानून अपना काम करेगा। वही बीजेपी ने सीधे तौर पर यह आरोप लगाया कि आरजेडी के लोग पोस्टर हटाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गयी है। 12 मई को धीरेंद्र शास्त्री पटना आ रहे हैं और अभी से ही उनका विरोध भी शुरू हो गया है।   

पटना में फाड़े गये बाबा बागेश्वर का बैनर-पोस्टर, बीजेपी ने आरजेडी पर लगाये ये आरोप

पटना में फाड़े गये बाबा बागेश्वर का बैनर-पोस्टर, बीजेपी ने आरजेडी पर लगाये ये आरोप

पटना में फाड़े गये बाबा बागेश्वर का बैनर-पोस्टर, बीजेपी ने आरजेडी पर लगाये ये आरोप