ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में BJP सांसद पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज मामला, लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने 7 अधिकारियों को किया दिल्ली तलब

PATNA: पटना में शिक्षक के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान 13 जुलाई को लाठीचार्ज किया गया। भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज

पटना में BJP सांसद पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज मामला, लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने 7 अधिकारियों को किया दिल्ली तलब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में शिक्षक के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान 13  जुलाई को लाठीचार्ज किया गया। भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के मामले में लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने पटना के सात अधिकारियों को दिल्ली तलब किया है। 


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि 13 जुलाई 2023 को पटना में बिहार पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर शारीरिक हमले के संबंध में उनके द्वारा दिए गए प्रोटोकॉल मानदंडों के उल्लंघन की शिकायत दिनांक 20 जुलाई 2023 को लोकसभा अध्यक्ष से की गई थी। 


इस मामले में लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने 21 सितंबर को पटना के सात अधिकारियों को  मौखिक साक्ष्य उपलब्ध कराने को लेकर बुलाया है। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक सूचना पत्र में कहा जाता है कि विशेषाधिकार समिति की बैठक 21 सितंबर को होनी है। बुलाए गए अधिकारियों में पुलिस महानिदेशक आर.एस. भट्टी,  जिला मजिस्ट्रेट, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा,  एस.ओ. पटना सिटी- वैभव शर्मा,  ए.एस.पी. पटना- काम्या मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, पटना; औरपटना सेंट्रल सदर के अनुमंडल पदाधिकारी खांडेकर श्रीकांत कुंडलिक शामिल हैं। 


उल्लेखनीय है कि 13 जुलाई को बिहार के शिक्षकों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पटना के गांधी मैदान से निकाले गए जुलूस पर डाक बंगला चौराहे पर बिहार के बेलगाम प्रशासन के द्वारा किए गए लाठी चार्ज में भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिविल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने लोकसभा लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष विशेषाधिकार समिति के नोटिस दिया था जिसके आलोक में विशेषाधिकार समिति ने लाठी चार्ज की घटना से संबंधित अधिकारियों को विशेषाधिकार समिति ने 21 सितंबर को 3:00 बजे विशेषाधिकार समिति के समक्ष उपस्थित होने का नोटिस दिया है।


टैग्स