ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

पटना में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! BJP नेता की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन गोलीबारी, हत्या, छिनतई की घटना को अंजाम नहीं दी जा रहा हो। &nbsp

पटना में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! BJP नेता की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है।  राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन गोलीबारी, हत्या, छिनतई की घटना को अंजाम नहीं दी जा रहा हो।  इस बढ़ते अपराध को लेकर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव भी सरकार को घेरते हुए नजर आते हैं।  तेजस्वी हर दिन क्राइमबुलेटिन जारी कर सरकार से सवाल करते हैं। इसके बाद भी इस तरह के मामले में कोई ख़ास कमी देखने को नहीं मिल रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना से सटे इलाके पटना सिटी में बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मारकर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की सूचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। इस घटना के बाद से इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।  


बताया जा रहा है कि पटना सिटी के चौक शिकारपुर स्थित रामदेव सामुदायिक भवन के पास दिन दहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने बीजेपी नेता को शयाम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा को गोली मार कर की हत्या कर दी है। इस घटना का वीडियो  CCTV में कैद हो गया है। अपराधियों ने पटना के मंगल तालाब के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे एक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी है। चौक थाना क्षेत्र के पास  हुई इस गोलीकांड से इलाके के लोग दहल उठे हैं।   


उधर, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि चेन लूटने के दौरान इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। आशंका है कि सुबह में टहलते वक्त अपराधियों ने मुन्ना शर्मा से चेन लूटने की कोशिश की थी और जब उन्होंने इसका विरोध किया तब उन्हें गोली मार दी गई। फिलहाल घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जूट गई है।