ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में बन रहे नये समाहरणालय भवन के निर्माण कार्य का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने का दिया निर्देश

PATNA: पटना के गांधी मैदान के पास बन रहे नये समाहरणालय भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी

पटना में बन रहे नये समाहरणालय भवन के निर्माण कार्य का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने का दिया निर्देश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के गांधी मैदान के पास बन रहे नये समाहरणालय भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। 


इस दौरान मौके पर मौजूद भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नये समाहरणालय भवन के अंतर्गत निर्माण किए जा रहे विभिन्न भागों की जानकारी दी। बताया कि यह नया समाहरणालय भवन काफी बेहतर ढंग से बनाया जा रहा है जो भूकंपरोधी होगा और पर्यावरण के भी अनुकूल होगा।


 मुख्य भवन में सभी विभागों के लिये अलग-अलग प्रवेश द्वार होंगे। समाहरणालय में बेसमेंट एवं भू-तल के अलावा पांच फ्लोर होंगे। इस परिसर में लगभग 205 ओपेन पार्किंग एवं 240 बेसमेंट पार्किंग की सुविधा होगी। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से इस परिसर में उत्कृष्ट मानदण्डों का अनुपालन किया जा रहा है।


नये समाहरणालय भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि काम में और तेजी लाए। बता दें कि जब समाहरणालय का नया भवन बनकर तैयार हो जाएगा तब यहां एक ही छत के नीचे जिला प्रशासन के सभी कार्यालय होंगे। जिससे लोगों को काफी सहूलियत होगी। यहां आने वाले लोगों को अधिक सुगमता से सेवा प्रदान की जा सकेगी। 


इस समाहरणालय भवन परिसर के उत्तर में गंगा नदी और दक्षिण में गांधी मैदान होने से इसका दृश्य और भी मनोरम लगेगा। यह नया समाहरणालय भवन पर्यावरण के अनुकूल होगा और देखने में भी आकर्षक होगा। उन्होंने कहा कि नये समाहरणालय भवन की छत पर सोलर प्लेट भी लगाये जाएंगे। 


नये समाहरणालय भवन के निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, सांसद संजय झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव-सह-भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक गरिमा मल्लिक, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहें। पटना में बन रहे नये समाहरणालय भवन के निर्माण कार्य का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने का दिया निर्देशपटना में बन रहे नये समाहरणालय भवन के निर्माण कार्य का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने का दिया निर्देशपटना में बन रहे नये समाहरणालय भवन के निर्माण कार्य का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने का दिया निर्देश

पटना में बन रहे नये समाहरणालय भवन के निर्माण कार्य का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने का दिया निर्देश

टैग्स