ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

पटना की जिला परिषद अध्यक्ष बनीं अंजू देवी, समाहरणालय में संपन्न हुआ चुनाव, बिना वोट दिये बाहर निकल गईं पूर्व अध्यक्ष

PATNA: पटना समाहरणालय के ऑडिटोरियम हॉल में बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे से चल रहे जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया। 44 में से 33 पार्षदों ने अंजू देवी को वोट किया जबकि

पटना की जिला परिषद अध्यक्ष बनीं अंजू देवी, समाहरणालय में संपन्न हुआ चुनाव, बिना वोट दिये बाहर निकल गईं पूर्व अध्यक्ष
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना समाहरणालय के ऑडिटोरियम हॉल में बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे से चल रहे जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया। 44 में से 33 पार्षदों ने अंजू देवी को वोट किया जबकि उनकी विरोधी प्रत्याशी रेहाना परवीन को 5 वोट मिले। 


वही जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष कुमारी स्तुति ने वोटिंग में हिस्सा ही नहीं लिया। वो बिना वोट दिये ही वहां से बाहर निकल गयी। ऐसे में अंजू देवी चुनाव जीतकर पटना की जिला परिषद अध्यक्ष बन गई हैं। बता दें कि अंजू देवी पहले भी जिला परिषद की अध्यक्ष रह चुकी है। नए अध्यक्ष के तौर पर अंजू देवी बहुत जल्द शपथग्रहण करेगी। शपथग्रहण की तैयारी की जा रही है। 


बता दें कि निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष स्तुति कुमारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। पटना जिला परिषद के पार्षदों ने तत्कालीन अध्यक्ष स्तुति कुमारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। फरवरी में इस प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में 44 पार्षदों में से 22 सदस्यों ने ही हिस्सा लिया था। और सभी ने प्रस्ताव के समर्थन में ही वोटिंग की। जिसके कारण स्तुति की कुर्सी चली गई। कुर्सी जाने के बाद स्तुति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। स्तुति का कहना था कि जब तक निर्वाचित सदस्यों की आधी संख्या उनके खिलाफ वोट नहीं डालते तब तक उन्हें पद से हटाने का प्रस्ताव अवैध है। 

टैग्स