ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर गुंडे हैं: कांग्रेस की महिला विधायक बोली- मेरे साथ हुई बदसलूकी, आम लोगों के साथ क्या होता होगा

PATNA: पटना के जिस अस्पताल को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव विश्व स्तर का अस्पताल बनाने का दावा कर रहे हैं, उसकी हकीकत महागठबंधन की ही एक महिला विधायक ने बतायी है. महिला विधायक

पटना के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर गुंडे हैं: कांग्रेस की महिला विधायक बोली- मेरे साथ हुई बदसलूकी, आम लोगों के साथ क्या होता होगा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना के जिस अस्पताल को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव विश्व स्तर का अस्पताल बनाने का दावा कर रहे हैं, उसकी हकीकत महागठबंधन की ही एक महिला विधायक ने बतायी है. महिला विधायक का कहना है कि पटना स्थिति पीएमसीएच में उनके साथ बदसलूकी की गयी. अगर वह अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए पीएमसीएच से निकल कर नहीं जाती तो उनके साथ मारपीट भी की जा सकती थी.


कांग्रेस की महिला विधायक प्रतिमा कुमारी ने इसकी शिकायत बिहार के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव से की है. प्रतिमा कुमारी का कहना है कि अपने क्षेत्र के एक मरीज को देखने के लिए वे पीएमसीएच के आर्थोपेडिक वार्ड में गयी थीं. उनके साथ दो सरकारी बॉडीगार्ड भी थे. इसी बीच सिविल ड्रेस में एक आदमी वहां पहुंचा तो बॉडीगार्ड ने उसे वहां से हटने कहा.


विधायक ने कहा कि वह आदमी न एप्रोन पहने था और ना ही स्टेथोस्कोप लिये थे. लेकिन जैसे ही बॉडीगार्ड ने उस व्यक्ति को टोका वह भड़क गया. उसने खुद को डॉक्टर बताते हुए अस्पताल में तैनात गार्ड और दूसरे डॉक्टरों को बुला लिया. विधायक ने कहा कि उसके बाद उनसे भी बदसलूकी की गयी. अगर मैं वहां से निकल कर नहीं जाती तो मेरे साथ मारपीट कर दी जाती.


विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा कि ये हालत सिर्फ पीएमसीएच की नहीं है. एनएमसीएच की हालत भी ऐसी ही है. डॉक्टर से लेकर नर्स तक विधायक से भी सीधी जुबान में बात नहीं करते. वे लगातार बदतमीजी कर रहे हैं. विधायक ने कहा कि पटना के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं गुंडे काम कर रहे हैं. कांग्रेस की विधायक ने तेजस्वी यादव को पत्र देकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. विधायक ने कहा है कि डिप्टी सीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता