ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

पटना के पूजा पंडालों का ऋतुराज सिन्हा ने किया भ्रमण, माता रानी से लिया आशीर्वाद

PATNA: शारदीय नवरात्र का आज आठवां दिन है। इस दिन देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। महाअष्टमी के मौके पर पूरे बिहार में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। पटना के विभिन्

पटना के पूजा पंडालों का ऋतुराज सिन्हा ने किया भ्रमण, माता रानी से लिया आशीर्वाद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: शारदीय नवरात्र का आज आठवां दिन है। इस दिन देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। महाअष्टमी के मौके पर पूरे बिहार में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। पटना के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग अपने-अपने परिवार और बच्चों के साथ माता का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने पटना लोकसभा के पटना साहिब और कुम्हरार विधानसभा अंतर्गत माता के मंदिरों और पूजा पंडालों में मां का दर्शन करने पहुंचे। 


पटना सिटी स्थित बड़ी देवी जी, दलहट्टा बड़ी देवी जी, छोटी पटन देवी जी, अगमकुआं शीतला मंदिर, बड़ी पटन देवी जी, बंगाली अखाड़ा, जी.एम रोड, जनता फ्लैट, कुम्हरार, भिखना पहाड़ी स्थित मंदिर और पंडालों का भ्रमण कर माता रानी से ऋतुराज सिन्हा ने  आशीर्वाद लिया I


नवरात्र के पावन मौके पर ऋतुराज सिन्हा ने सभी प्रदेशवासियों को महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और मां जगदम्बा से प्रार्थना की उनका आशीर्वाद हमें और हम सबके परिवार पर बनी रहे और हम सब इसी तरह अपने परिवार, बिहार और देश के विकास में कार्य करते रहे।


इस दौरान जगह-जगह पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने माला, गुलदस्ता और माता रानी के चुंदरी से उनका स्वागत किया। ऋतुराज सिन्हा ने भी सभी कार्यकर्ताओं से उनके और उनके परिवार का कुशलक्षेम जाना और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया।


ऋतुराज सिन्हा के साथ आनंद प्रसाद, रणवीर ,अभिषेक बिन्नी, शैलेन्द्र नारायण सोनू, राजेश मुखिया,चंद्रशेखर चंद्रवंशी, के साथ भाजपा के पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष एवं कई वार्ड पार्षदों ने भी माता रानी का आशीर्वाद लिया।

पटना के पूजा पंडालों का ऋतुराज सिन्हा ने किया भ्रमण, माता रानी से लिया आशीर्वाद