ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना ED दफ्तर से बाहर निकले तेजस्वी, जमीन के बदले नौकरी मामले में 8 घंटे तक पूछताछ

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव से ईडी की पूछताछ खत्म हो गयी है। ईडी के अधिकारियों ने जमीन के बदले न

पटना ED दफ्तर से बाहर निकले तेजस्वी, जमीन के बदले नौकरी मामले में 8 घंटे तक पूछताछ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव से ईडी की पूछताछ खत्म हो गयी है। ईडी के अधिकारियों ने जमीन के बदले नौकरी मामले में 8 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान ईडी के 60 सवालों का सामना तेजस्वी को करना पड़ा। तेजस्वी यादव के ईडी कार्यालय से बाहर निकलते ही राजद कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। ईडी दफ्तर से तेजस्वी यादव राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गये हैं। 


बता दें कि ईडी कार्यालय के बाहर सुबह से ही मीसा भारती, तेजप्रताप यादव, कई राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। ईडी कार्यालय के सामने दादी जी मंदिर में सभी दिनभर बैठे रहे और ईडी की कार्रवाई का विरोध जताते रहे। मामले में पूछताछ के लिए तेजस्वी यादव को आज मंगलवार सुबह 11 बजे पटना के बैंक रोड स्थित ईडी कार्यालय में बुलाया गया था। ईडी के 12 अधिकारियों ने तेजस्वी से 8 घंटे तक पूछताछ की।


बता दें कि कल सोमवार को राजद सुप्रीमो को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था लालू से 10 घंटे पूछताछ की गयी थी। इस दौरान राजद नेता और कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ उमड़ी। राजद कार्यकर्ताओं ने कल भी ईडी के खिलाफ नारेबाजी की और आज भी ईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजद कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेता को परेशान किया जा रहा है लेकिन उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगी। 


पटना ED दफ्तर से बाहर निकले तेजस्वी, जमीन के बदले नौकरी मामले में 8 घंटे तक पूछताछ