ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना बाईपास और जीरो माइल पर जाम का मामला सदन में उठा, BJP एमएलसी बोले.. जाम लगवाकर वसूली करती है पुलिस

PATNA : राजधानी पटना से निकलते और प्रवेश करते वक्त जीरोमाइल पर लगने वाले भीषण जाम का मामला आज बिहार विधान परिषद में जमकर उठा. प्रश्नोत्तर काल में कई सदस्यों ने आरोप लगाया कि पटना स

पटना बाईपास और जीरो माइल पर जाम का मामला सदन में उठा, BJP एमएलसी बोले.. जाम लगवाकर वसूली करती है पुलिस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से निकलते और प्रवेश करते वक्त जीरोमाइल पर लगने वाले भीषण जाम का मामला आज बिहार विधान परिषद में जमकर उठा. प्रश्नोत्तर काल में कई सदस्यों ने आरोप लगाया कि पटना से निकलने और प्रवेश करने के रास्ते में भीषण जाम लगने के कारण लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ता है.


प्रश्नोत्तर काल में इस मामले को उठाते हुए बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने कहा कि जीरो माइल के इलाके में सड़क चौड़ी होने के बावजूद लाइन से भारी वाहनों की कतार लगी रहती है, इससे जाम की समस्या पैदा होती है. नवल किशोर यादव ने कहा कि जाम लगने की वजह है क्योंकि पुलिस ने जाम लगाकर वसूली करती है.


इस मामले में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि हर जिले से निकलने वाली बाई पास और जीरोमाइल में जाम न लगे, इसके लिए वह कार्य योजना बनाकर आगे इस समस्या से लोगों को निजात दिलाएंगे. नवल किशोर यादव ने सदन में कहा कि पटना से निकलने के रास्ते में जाम की समस्या ऐसी है कि दूल्हे भी जाम में फंस जाते हैं और बारात फंसी होने के कारण कई लोगों की शादियां तक नहीं हो पाती. 

टैग्स