ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना एयरपोर्ट से निकले पीएम मोदी, कुछ ही देर में पहुंचेंगे भट्टाचार्या मोड़

PATNA: पटना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। एनडीए नेताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट से भट्टाचार्य मोड़ के लिए रवाना हो गये हैं। कु

पटना एयरपोर्ट से निकले पीएम मोदी, कुछ ही देर में पहुंचेंगे भट्टाचार्या मोड़
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पटना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। एनडीए नेताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट से भट्टाचार्य मोड़ के लिए रवाना हो गये हैं। कुछ ही देर बाद रोड शो को शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पटना में जनसैलाब उमड़ गया है। हजारों की संख्या में लोग सड़क के दोनों किनारे लगाए गये बैरिकेटिंग के पीछे खड़े हैं। 


पटना में मेला जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। पटना के भट्टाचार्य मोड़ से रोड शो की शुरूआत होगी जो पीरमुहानी, उमा सिनेमा, कदमकुआं, ठाकुरबाड़ी, बाकरगंज होते हुए उद्योग भवन जाकर खत्म होगी। बता दें कि पीएम मोदी पहली बार पटना में रोड शो करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहेंगे। 


पीएम मोदी के स्वागत के लिए बीजेपी के कई नेता पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रविशंकर प्रसाद, नितिन नवीन सहित एनडीए के कई नेता पटना एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। एनडीए के तमाम नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। दो किमी लंबा रोड शो में पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव मौजूद रहेंगे। रोड शो के दौरान पुष्प वर्षा भवनों से नहीं सड़क किनारे बैरिकेडिंग के अंदर में खड़े लोग करेंगे।


पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम किया गया था। एयरपोर्ट पर 100 अतिरिक्त सीआइएसएफ जवानों को तैनात किया गया था। साथ ही हरेक वाच टावर के बीच में भी जवानों की तैनाती की गई थी। पुराने और न्यू टर्मिनल भवन से भी नजर रखी गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को ही रिहर्सल किया गया था।


वहीं, पीएम के आगमन को देखते हुए पटना एयरपोर्ट और पटना जंक्शन पर सुरक्षा के चौकस इंतजाम किया गया था। पटना में PM मोदी के होने वाले रोड शो को लेकर एयरपोर्ट के अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सामानों की भी सघन जांच की जा रही थी। एयरपोर्ट पर थ्री लेयर सिक्योरिटी ऐरेंजमेंट किया गया था। जिन यात्रियों का विमान शाम 5 से 7 के बीच में है, उन्हें 5:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंचने को कहा गया था।


इसके अलावा रविवार को पटना जंक्शन की दोनों पार्किंग सुविधा  यानी उत्तर एवं दक्षिण छोर अर्थात महावीर मंदिर एवं करबिगहिया  शनिवार की रात 10:00 बजे से रविवार की रात 10:00 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेगी। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए केवल दक्षिण छोर (करबिगहिया छोर) पर पिक और ड्रॉप की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पटना जंक्शन स्टेशन से बाहर निकलने के लिए यात्री करबिगहिया की तरफ से निकलेंगे।


आपको बताते चलें कि, पीएम आज पहली बार बिहार में रोड शो करने वाले हैं। वहीं पीएम रोड शो के बाद राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। राजभवन में ही उनके खाने पीने की व्यवस्था की गई है। बिहार की राजधानी पटना आज भगवामय हो गई है। पीएम के आगमन को लेकर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद है।