ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पशुपति पारस ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, बोले.. रिकार्ड मतों से जीतेंगे एनडीए के उम्मीदवार

PATNA: बिहार में दो सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने है। तारापुर और कुशेश्वरस्थान सीट पर जीत हासिल करने के लिए हर पार्टी के बड़े नेता इन दिनों चुनाव मैदान में उतर गये हैं।

पशुपति पारस ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, बोले.. रिकार्ड मतों से जीतेंगे एनडीए के उम्मीदवार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में दो सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने है। तारापुर और कुशेश्वरस्थान सीट पर जीत हासिल करने के लिए हर पार्टी के बड़े नेता इन दिनों चुनाव मैदान में उतर गये हैं। एक ओर जहां राजद और कांग्रेस के नेता चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं तो वही एनडीए के कई दिग्गज नेता भी चुनावी सभा को लगातार संबोधित कर रहे हैं। राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी तारापुर और कुशेश्वरस्थान गये जहां चुनावी जनसभा को उन्होंने संबोधित किया। इस दौरान पशुपति पारस ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ-साथ भतीजे चिराग पासवान पर भी हमला बोला।  


चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बिहार उपचुनाव में एनडीए के उम्मीदवार रिकार्ड मतों से जीतेंगे। रालोजपा के सभी कार्यकर्ता व नेता दो सीटों के लिए उप चुनाव में बढ़-चढ़ कर एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं। कुशेश्वर स्थान और तारापुर में जनसैलाब को देखते हुए यह दावे के साथ कह सकता हूं कि दोनों जगहों से एनडीए उम्मीदवार रिकार्ड मतों से जीतेंगे।


 पशुपति पारस ने कहा कि एनडीए गठबंधन पांडवों का गठबंधन है जिसमें बीजेपी,जेडीयू,रालोजपा,वीआईपी और हम पार्टी है। इन सभी पार्टियों के नेता एकजुटता के साथ लगतार इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कैम्पिनिंग कर रहे हैं। जनता से मिल रहे फीडबैक से एनडीए की जीत पक्की मानी जा रही है। उपचुनाव में एनडीए का किसी के साथ कोई मुकाबला नहीं है। इस दौरान पशुपति पारस ने चिराग पासवान पर भी निशाना साधा। पशुपति पारस ने कहा कि चुनाव के नतीजे दो नवम्बर को आ जायेगा तब चिराग को पता चलेगा कि उनके उम्मीदवार को किस हैसियत से कितनी वोट मिली है।


केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने राजद पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि राजद को खंड विखंड हो चुका है। कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा वाली हालात राजद की हो गई है। उन्होंने कहा पहले तो राजद कांग्रेस से अलग होकर दोनों सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा जिसके बाद कांग्रेस ने भी दोनों सीटों कुशेश्वर स्थान और तारापुर में अपना उम्मीदवार उतार दिया। 


इसके साथ ही तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेजप्रताप खुलकर कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के समर्थन में जुटे हैं। तेजस्वी अपने पिता लालू यादव के आने से उत्साहित है लेकिन उसका कोई फायदा नहीं होने वाला है। लालू यादव के कारण राजद को और नुकसान होगा बल्कि जिस तरह उन्होंने कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास जो कि दलित समाज से है उन्हें भकचोन्दर कह राज्य के दलितों का अपमान किया है जिससे पूरे दलित समाज मे नाराजगी है जो इस चुनाव में देखने को मिलेगा।

टैग्स