ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पशुपति पारस का बड़ा बयान, समय बलवान होता है..31 जनवरी तक बिहार में शुभ होगा

PATNA: बिहार में सियासी हलचल के बीच पटना में लोक (राष्ट्रीय) जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि समय बलवान होता है व्यक्ति बलवान नहीं ह

पशुपति पारस का बड़ा बयान, समय बलवान होता है..31 जनवरी तक बिहार में शुभ होगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में सियासी हलचल के बीच पटना में लोक (राष्ट्रीय) जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि समय बलवान होता है व्यक्ति बलवान नहीं होता। एक दो दिन और इंतजार कीजिए।


पशुपति पारस ने आगे कहा कि हम पहले भी कह चुके हैं जो भी होगा 31 जनवरी तक बिहार के लिए शुभ होगा। सबको पता है कि क्या होने वाला है। एक दो दिन इंतजार कीजिए। व्यक्ति बलवान नहीं होता है समय बलवान होता है। आगे उन्होंने कहा कि हम एनडीए गठबंधन में हैं और रहेंगे। 


बता दें कि नीतीश के बीजेपी से हाथ मिलाने की चर्चा आज भी दिनभर होती रही। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार एनडीए में शामिल होंगे। एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू नेताओं के साथ नीतीश कुमार बैठक की। इस बैठक में जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी, वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री अशोक चौधरी सहित कई जेडीयू नेता मौजूद रहे। बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर बातचीत हुई है। 


बता दें कि परसो जेडीयू विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गयी है। वही बीजेपी और राजद ने भी अपने-अपने विधायकों की बैठक कल ही बुलाई है। बिहार की राजनीति के लिए शनिवार और रविवार का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। सबकी नजर अब बीजेपी, जेडीयू और राजद की बैठकों पर टिकी हुई है।


टैग्स