ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरासम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरा

पश्चिम बंगाल की CM के बयान को ऋतुराज सिन्हा ने शर्मनाक बताया, कहा- ममता को अपनी जनता के प्रति भी ममता नहीं

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने असम, नॉर्थ ईस्ट, उत्तर प्रदेश,

पश्चिम बंगाल की CM के बयान को ऋतुराज सिन्हा ने शर्मनाक बताया, कहा- ममता को अपनी जनता के प्रति भी ममता नहीं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने असम, नॉर्थ ईस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली राज्य को जलाने की धमकी दी थी। ऋतुराज ने इसे बेहद शर्मनाक बयान बताया। 


उन्होंने कहा कि एक प्रदेश की मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेश में हिंसा भड़काने की बात कर रही है, इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है? उन्हे यह सोचना चाहिए कि उनसे अपने प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल  नही पा रही है तो, वे इसका दोष दूसरे को दे रही है। जबकि सही यह होता कि वे अपने सरकारी तंत्र को दुरुस्त रखती ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो सके।


भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी जी के शासनकाल में बंगाल की स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है, एक महिला मुख्यमंत्री के खुद के प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नही हो पा रही है और ममता बनर्जी सिर्फ और सिर्फ उलूल-जूलूल बाते कर अपनी कुशासन पर पर्दा डालने का काम कर रही है। 


एक तरफ वे लोकतंत्र में सबको बोलने के अधिकार, सबको अपनी अभिव्यक्ति की आजादी की बात करती है और वही दूसरी तरफ आज जब उनके शासन की असफलता पर पश्चिम बंगाल के मूल नागरिक सड़को पर उतरकर आंदोलन करके अपनी आवाज उठा रहे है तो, यही ममता बनर्जी उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का काम क्यों कर रही है? ममता को अपनी जनता के प्रति भी ममता नहीं है। 


ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि इस देश की जनता के साथ भारतीय जनता पार्टी या अन्य कोई भी राजनीतिक दल के लोगो को इस बात की गारंटी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और किसी की इतनी हिम्मत नही है कि वे देश के किसी प्रदेश में हिंसा भड़का सके।


ममता बनर्जी ने यह दिया विवादित बयान

बता दें कि कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में बीजेपी के बंगाल बंद के दौरान हुए प्रदर्शन और आगजनी पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राज्य में आग लगवाने का आरोप लगाया। कहा कि अगर बंगाल में आग लगी तो असम से लेकर दिल्ली तक जाएगी और पीएम की कुर्सी गिर जाएगी। ममता ने कोलकाता की एक रैली में यह बातें कही थी।  यह कहा था कि मोदी बाबू कोलकाता के रेप-मर्डर केस में अपनी पार्टी का इस्तेमाल करके बंगाल में आग लगवा रहे हैं। अगर आपने बंगाल को जलाया तो असम, नॉर्थ-ईस्ट, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे और हम आपकी कुर्सी गिरा देंगे।

पश्चिम बंगाल की CM के बयान को ऋतुराज सिन्हा ने शर्मनाक बताया, कहा- ममता को अपनी जनता के प्रति भी ममता नहीं

टैग्स

संबंधित खबरें