ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरासम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरा

पप्पू यादव पर होगा बड़ा एक्शन : खत्म हो गई नाम वापस लेने की डेडलाइन, ऊपर से आए फोन का भी पप्पू पर नहीं हो रहा असर

PATNA : कांग्रेस के लिए अपनी जान दे देने और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का दावा करने वाले पप्पू यादव पर बडा एक्शन लेने की तैयारी पूरी हो गयी है। उन्हें आज तक की डेडलाइन

पप्पू यादव पर होगा बड़ा एक्शन : खत्म हो गई नाम वापस लेने की डेडलाइन, ऊपर से आए फोन का भी पप्पू पर नहीं हो रहा असर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : कांग्रेस के लिए अपनी जान दे देने और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का दावा करने वाले पप्पू यादव पर बडा एक्शन लेने की तैयारी पूरी हो गयी है। उन्हें आज तक की डेडलाइन दी गयी थी, लेकिन पप्पू यादव नहीं माने। चर्चा यह है कि उन्हें ऊपर से कॉल भी आया था। फिर भी उन्होंने बात नहीं मानी तो कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गयी है। 


सोमवार तक की थी डेडलाइन

पप्पू यादव को सोमवार तक का समय दिया गया था। दरअसल पप्पू यादव ने पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया है। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में नाम वापस लेने की आखिरी तिथि 8 अप्रैल थी। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि ऊपर से पप्पू को फोन करके कहा गया था कि वे नाम वापस ले लें। लेकिन पप्पू यादव ने बात नहीं मानी।


सोमवार को नाम वापसी की आखिरी तिथि भी समाप्त हो गयी और पप्पू यादव ने नाम वापस नहीं लिया। यानी अब यह तय हो गया कि वे पूर्णिया क्षेत्र से चुनाव मैदान में डटे रहेंगे। कांग्रेस के नेता उम्मीद लगाये बैठे थे कि पप्पू यादव नाम वापस ले लेंगे लेकिन पप्पू आज भी चुनाव प्रचार में लगे रहे। 


अब कार्रवाई की तैयारी

पप्पू यादव के चुनाव  मैदान में डटे रहने से महागठबंधन के वोट में बिखराव तय है। पप्पू यादव राजद की उम्मीदवार बीमा भारती का ही वोट काटेगी। कांग्रेस के एक वरीय नेता ने बताया कि आलाकमान को  यह कतई मंजूर नहीं है कि कोई भी व्यक्ति राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम ले और इंडिया गठबंधन को कमजोर करे। ऐसे में पप्पू यादव के खिलाफ कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है। कांग्रेस की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर पप्पू यादव से पल्ला झाड़ा जायेगा। 


वैसे प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल के प्रमुख राजेश राठौड़ ने इस संबंध में पूछे जाने  पर कहा कि पप्पू यादव कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है। भले ही पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में करने का एलान कर दिया था लेकिन तकनीकी तौर पर कांग्रेस की सदस्यता उन्होंने ग्रहण नहीं की है। जो व्यक्ति पार्टी का सदस्य ही नहीं है, उसके खिलाफ कार्रवाई कैसे की जायेगी। 


लेकिन कांग्रेस पर राजद का दबाव है। राजद की ओर से कांग्रेस को साफ संदेश दिया गया है कि पप्पू यादव लगातार कांग्रेस औऱ राहुल गांधी का नाम लेकर वोटरों को भ्रम में डाल रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस को मतदाताओं के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिये। राजद के दबाव के बाद कांग्रेस नेतृत्व सफाई देने को तैयार है। एक-दो दिन में इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है।

संबंधित खबरें