ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा.. अडानी और RSS के कहने पर लाई गई अग्निपथ योजना

PATNA: राजधानी पटना में मंगलवार को PU के छात्रों ने अग्निपथ योजना के खिलाफ यूनिवर्सिटी के समक्ष धरना दिया. छात्रों के इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जन अधिकार पार्टी के नेता और कार

पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा.. अडानी और RSS के कहने पर लाई गई अग्निपथ योजना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में मंगलवार को PU के छात्रों ने अग्निपथ योजना के खिलाफ यूनिवर्सिटी के समक्ष धरना दिया. छात्रों के इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जन अधिकार पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता शामिल हुए. जाप सुप्रीमो पप्पू यादव भी इस कार्यक्रम में पहुंचें और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला. पप्पू यादव ने कहा कि सरकार सेना का निजीकरण कर रही है। 4 साल के लिए रोजगार देना युवाओं के साथ क्रूर मजाक है। भारतीय जनता पार्टी किसान और नौजवान विरोधी है। अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल युवाओं पर मुकदमा कर सरकार उन्हें प्रताड़ित कर रही है।


पप्पू यादव ने कहा कि अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले जिन छात्रों पर केस किया गया है, उसे अविलंब वापस लिया जाना चाहिए और जिन युवाओं को जेल में डाला गया है उनकी जल्द रिहाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों की ओर से सरकार से हमारी मांग है कि जिन छात्रों का परीक्षा संपन्न होने के बाद भी परिणाम जारी नहीं किया गया, उसका परिणाम जारी किया जाए और उन्हें जल्द भर्ती किया जाए। 


जाप नेता पप्पू यादव ने कहा कि अग्निपथ योजना के खिलाफ हमारी लड़ाई लगातार जारी है। जब तक सरकार योजना को वापस नहीं लेती हम प्रदर्शन करते रहेंगे। युवाओं के पक्ष में हमारी पार्टी हमेशा खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। पप्पू यादव ने ऐलान किया कि यदि सरकार इस योजना को वापस नहीं लेती है तो अनिश्चितकालीन धरना होगा। अग्निपथ और अग्निवीर देश के लिए सही नहीं हैं। इस योजना को हर हाल में योजना वापस लेना होगा।


पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि सरकार अग्निपथ योजन को अडानी और RSS के कहने पर लाई है. अडानी और RSS के कहने पर भारत के करोड़ो युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार जब तक इसको लेकर माफ़ी नहीं मागेंगी तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. हालांकि पप्पू यादव ने साफ किया कि उनकी पार्टी संविधान के दायरे में रहकर ही विरोध करेगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता