ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पप्पू यादव की रिहाई की मांग, जाप महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- साजिश के तहत किया गया गिरफ्तार

DESK: जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव की रिहाई को लेकर जाप महिला परिषद ने पूरे बिहार में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और इस मामले को धिक्कार दिवस के रूप में मनाया

पप्पू यादव की रिहाई की मांग, जाप महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- साजिश के तहत किया गया गिरफ्तार
Santosh Singh
3 मिनट

DESK: जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव की रिहाई को लेकर जाप महिला परिषद ने पूरे बिहार में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और इस मामले को  धिक्कार दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान पप्पू यादव की रिहाई और सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी की गिरफ्तारी की मांग की गयी। महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी चौबे ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पप्पू यादव को गिरफ्तार करा सरकार ने घिनौना काम किया है। पप्पू यादव की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के बाद भी जिस तरह से पप्पू यादव ने मुसीबत में पड़ी जनता की मदद की। अपनी जान जोखिम में डालकर पप्पू यादव ने लोगों की सेवा की वह सरकार के गले नहीं उतर रही।



महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी चौबे ने पप्पू यादव की रिहाई की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार फेल साबित हुई है। आम आदमी के लिए बिहार में वैक्सीन नहीं है। आज गांवों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लोग दवा, बेड और ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। जो सरकार ऑक्सीजन नहीं दे पाए उसे धिक्कार हैं। 



रानी चौबे ने बताया कि पप्पू यादव ने हर मुसीबत में लोगों की सेवा की। बिहार की आम जनता जब भी मुश्किल में पड़ी उनकी एक मात्र उम्मीद पप्पू यादव ही रहे हैं। पप्पू यादव से घबरा कर डबल इंजन की सरकार और राजीव प्रताप रूडी ने साजिश रचते हुए उन्हें गिरफ्तार करा दिया। पप्पू यादव के गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार देते हुए रानी चौबे ने कहा कि जिस तरह से अपने ऑपरेशन के बाद भी मुसीबत में पड़ी जनता की मदद के लिए जान जोखिम में डाल कर पप्पू यादव ने सेवा की। वह राज्य सरकार के गले उतर नहीं रही है। 



उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार जनता के पैसे से एम्बुलेंस की चोरी करने वाले राजीव प्रताप रूडी को भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस दे रखा है। पप्पू यादव पर यह कार्रवाई दुर्भावना से प्रेरित है। यदि पप्पू यादव की रिहा नहीं किया गया तो जन अधिकार पार्टी अपने आंदोलन को और तेज करेगा। पार्टी कार्यालय में आयोजित धिक्कार दिवस में सुप्रिया खेमका, पूनम झा, ज्योति , आशा देवी, सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।