ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

‘गप्पू हो जाएंगे बेरोजगार.. चाचा की भी जाएगी सरकार’ पप्पू यादव और JDU के बीच X पर सियासी जंग

PATNA: पूर्णिया लोकसभा सीट से टिकट की आश में अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर चुके पप्पू यादव और जेडीयू के बीच सोशल मीडिया पर सियासी गंज छिड़ गया है। जेडीयू द्वारा गए पोस्ट के ब

‘गप्पू हो जाएंगे बेरोजगार.. चाचा की भी जाएगी सरकार’ पप्पू यादव और JDU के बीच X पर सियासी जंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पूर्णिया लोकसभा सीट से टिकट की आश में अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर चुके पप्पू यादव और जेडीयू के बीच सोशल मीडिया पर सियासी गंज छिड़ गया है। जेडीयू द्वारा गए पोस्ट के बाद अब पप्पू यादव ने पलटवार किया है।


दरअसल, लालू के सियासी गेम के शिकार बने पप्पू यादव को अब भी उम्मीद है कि कांग्रेस उन्हें पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट देगी, हालांकि यह सीट आरजेडी के खाते में चली गई है और लालू प्रसाद उस सीट से बीमा भारती को अपना उम्मीदवार बनाया है।


पप्पू यादव ने शुक्रवार को एलान किया कि वे कांग्रेस के टिकट पर पूर्णिया सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा था कि,  “सीमांचल कोसी जीतकर देश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे, पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा लहराएंगे, राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे”।


पप्पू यादव के इस पोस्ट को एक्स पर टैग करते हुए अब जेडीयूने तीखा तंज किया है। जेडीयू के आधिकारिक एक्स हेंडल पर लिखा गया कि, “बिहार में इंडी गठबंधन का कैंपेन थीम- पप्पू को पास कराएंगे पप्पू.. पप्पू को पीएम बनाएंगे पप्पू”। जेडीयू ने इस पोस्ट के जरिए पप्पू यादव और राहुल गांधी दोनों को एक साथ निशाना बनाया है।


जेडीयू के ट्वीट से भड़के पप्पू यादव ने तीखा पलटवार किया है। पप्पू यादव ने जेडीयू के उस पोस्ट को टैग करते हुए एक्स पर लिखा कि, “गप्पू हो जाएंगे बेरोज़गार.. चाचा की भी जाएगी सरकार.. देश के युवाओं को मिलेगा रोज़गार.. राहुल गांधी की बनेगी सरकार”।


‘गप्पू हो जाएंगे बेरोजगार.. चाचा की भी जाएगी सरकार’ पप्पू यादव और JDU के बीच X पर सियासी जंग