ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

'पप्पू' को पास कराएंगे 'पप्पू', नीतीश की JDU ने बताया बिहार में इंडी गठबंधन का कैंपेन थीम

PATNA: पूर्णिया संसदीय सीट से टिकट की लालच में पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया लेकिन जब टिकट बंटवारे की बात आई तो एन वक्त पर लालू ने पप्पू यादव का टिकट काट द

'पप्पू' को पास कराएंगे 'पप्पू', नीतीश की JDU ने बताया बिहार में इंडी गठबंधन का कैंपेन थीम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पूर्णिया संसदीय सीट से टिकट की लालच में पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया लेकिन जब टिकट बंटवारे की बात आई तो एन वक्त पर लालू ने पप्पू यादव का टिकट काट दिया। ऐसी हालत में अब पप्पू यादव की हालत न घर के.. न घाट के वाली हो गई है। पप्पू यादव के इस हाल पर जेडीयू ने तीखा तंज किया है।


दरअसल, बिहार की सियासत में इन दिनों पप्पू यादव की खूब चर्चा हो रही है। लालू यादव के कहने पर टिकट की लालच में पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया लेकिन टिकट बंटवारे में लालू ने पप्पू यादव को गच्चा दे दिया और पूर्णिया की सीट से आरजेडी उम्मीदवार के तौर पर बीमा भारती को मैदान में उतार दिया।


बावजूद अभी भी पप्पू यादव को लग रहा है कि कांग्रेस उन्हें मौका जरूर देगी। ऐसे में पप्पू कांग्रेस और राहुल गांधी को महिमा मंडित कर रहे हैं। पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा कि, “सीमांचल कोसी जीतकर देश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे, पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा लहराएंगे, राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे”।


पप्पू यादव के इस पोस्ट को एक्स पर टैग करते हुए अब जेडीयूने तीखा तंज किया है। जेडीयू के आधिकारिक एक्स हेंडल पर लिखा गया कि, “बिहार में इंडी गठबंधन का कैंपेन थीम- पप्पू को पास कराएंगे पप्पू.. पप्पू को पीएम बनाएंगे पप्पू”। जेडीयू ने इस पोस्ट के जरिए पप्पू यादव और राहुल गांधी दोनों को एक साथ निशाना बनाया है।


उधर, बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद पूर्णिया लोकसभा सीट आरजेडी के खाते में आने के बावजूद पप्पू यादव पूर्णिया से कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए अड़ गए हैं। पूर्व सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया संसदीय सीट के लिए आगामी 4 अप्रैल को नामांकन करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के सिंबल पर ही पूर्णिया से चुनाव लड़ेंगे हालांकि, यह सीट बंटवारे में पूर्णिया आरजेडी के खाते में गई है।