ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पंचायतों की ग्रामसभा में अब होंगे 10 प्रतिशत सदस्य, केंद्र ने पंचायती राज विभाग को भेजा लेटर

DESK : पंचायती व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए सरकार लगातार कई फैसले ले रही है। पंचायतों में जो ग्रामसभा होती है, उसमें पहले पांच प्रतिशत सदस्यों की मौजूदगी जरुरी होती थी। लेकिन, अब इसमें कुछ फेरब

पंचायतों की ग्रामसभा में अब होंगे 10 प्रतिशत सदस्य, केंद्र ने पंचायती राज विभाग को भेजा लेटर
First Bihar
2 मिनट

DESK : पंचायती व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए सरकार लगातार कई फैसले ले रही है। पंचायतों में जो ग्रामसभा होती है, उसमें पहले पांच प्रतिशत सदस्यों की मौजूदगी जरुरी होती थी। लेकिन, अब इसमें कुछ फेरबदल किए जाने की संभावना है। अब सदस्यों की उपस्थिति पांच प्रतिशत से बढ़ाकर दस प्रतिशत तक किए जा सकता है।



इसको लेकर केंद्र सरकार ने पंचायती राज विभाग को लेटर भी भेजा है। लेटर में कहा गया है कि ग्रामसभाओं में न्यूनतम दस प्रतिशत सदस्यों की उपस्थिति को जरुरी कर दिया जाए। फिलहाल, बिहार में ग्राम सभाओं में न्यूनतम पांच सदस्यों की उपस्थिति का प्रावधान है। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत के सभी वोटर्स ग्रामसभा के मेंबर्स होते हैं। केंद्र सरकार के पत्र के आलोक में पंचायती राज विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग के स्तर पर प्रस्ताव तैयार करने के बाद इसपर कैबिनेट की हरी झंडी मिलेगी। 



कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद पंचायती राज अधिनियम में संशोधन किये जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए विधानसभा में विधेयक पेश किया जाएगा। वहीं, अन्य राज्यों की बात करें तो ग्रामसभा में सदस्यों की प्रतिशत ज्यादा है। लेकिन, बिहार में सिर्फ 5 प्रतिशत सदस्यों की मौजूदगी जरुरी होती थी। अब इसे बढाकर 10 प्रतिशत करने की तैयारी की जा रही है। 


टैग्स