ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग का निर्देश, अब नए सरकारी भवनों में बनेगा पोलिंग बूथ

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पंचायत चुनाव को लेकर आ रही है। पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने यह निर्देश जारी किया है कि अब वर्तमान मुखिया के घर के 100 मीटर बाद ही पोलिंग ब

पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग का निर्देश, अब नए सरकारी भवनों में बनेगा पोलिंग बूथ
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पंचायत चुनाव को लेकर आ रही है। पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने यह निर्देश जारी किया है कि अब वर्तमान मुखिया के घर के 100 मीटर बाद ही पोलिंग बूथ बनाया जाएगा। नए सरकारी भवनों में बूथ बनाने का निर्देश जारी किया गया है। 5 जुलाई तक सभी डिटेल देने और ईवीएम को ठीक करने का भी निर्देश राज्य निर्वाचन आयोग ने दिया है। 


बिहार में पंचायत चुनाव की शुरूआत 3 अगस्त से हो सकती है। राज्य निर्वाचन आय़ोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 3 अगस्त से लेकर 3 नवंबर तक 10 चरणों में पंचायत चुनाव कराया जा सकता है। राज्य निर्वाचन आय़ोग ने तीन दिन पहले सभी जिलों के डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की थी। जिसमें अगस्त से चुनावी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया था। आय़ोग ने सभी जिलाधिकारियों को कहा था कि वे चुनाव की तैयारियां पूरी कर लें।  


राज्य निर्वाचन आय़ोग के सूत्र बता रहे हैं कि 3 अगस्त को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही पहले चरण के मतदान के चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। इसी दिन से नामांकन शुरू होगा। पहले चरण की वोटिंग 27 अगस्त को हो सकती है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक आखिरी चरण की वोटिंग 31 नवंबर को हो सकती है। आखिरी यानि दसवें चरण के चुनाव की काउंटिंग 2 और 3 नवंबर को हो सकती है औऱ उसी दिन चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो जायेगी। 


वैसे राज्य निर्वाचन आयोग ने इस चुनावी कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। आय़ोग ने पंचायत चुनाव की तारीख को लेकर फिलहाल कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि तैयारी यही है कि 3 अगस्त से चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी जाये। फिलहाल राज्य निर्वाचन आय़ोग ने सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद आय़ोग द्वारा तय किये गये चुनावी शेड्यूल को राज्य सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जायेगा औऱ आधिकारिक तौर पर चुनाव की तारीखों का एलान किया जायेगा। 



पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने फिलहाल यह निर्देश जारी किया है कि अब वर्तमान मुखिया के घर के 100 मीटर बाद ही पोलिंग बूथ बनाया जाएगा। नए सरकारी भवनों में बूथ बनाने का निर्देश जारी किया गया है। 5 जुलाई तक सभी डिटेल देने और ईवीएम को ठीक करने का भी निर्देश राज्य निर्वाचन आयोग ने दिया है।



टैग्स