ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पाला बदलने वाले विधायक का आया पहला रिएक्शन, बताई हाथ का साथ छोड़ने की असली वजह; कांग्रेस ने बताया गद्दार

PATNA: बिहार की सियासत में महागठबंधन के साथ दूसरी बार बड़ा खेला हो गया है। पहली बार नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के तीन विधायक पाला बदलकर जेडीयू में शामिल हो गए थे और

पाला बदलने वाले विधायक का आया पहला रिएक्शन, बताई हाथ का साथ छोड़ने की असली वजह; कांग्रेस ने बताया गद्दार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत में महागठबंधन के साथ दूसरी बार बड़ा खेला हो गया है। पहली बार नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के तीन विधायक पाला बदलकर जेडीयू में शामिल हो गए थे और अब तीन और विधायक पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। पाला बदलने के बाद कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरव ने बताया कि आखिर उन्होंने पाला क्यों बदला।


कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए विधायक सिद्धार्थ सौरव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां हमें काफी पसंद है और उससे प्रभावित होकर हम बीजेपी के साथ आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि निश्चित तौर पर राष्ट्र में कितने काम हो रहे हैं इसीलिए हमने भाजपा में आने का फैसला लिया है। जब उनसे पूछा गया कि और भी विधायक पाला बदलेंगे तो इसपर उन्होंने कहा कि आगे-आगे देखिए क्या होता है।


उधर, विधायकों के पाला बदलने पर कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खां ने कहा है कि जिन दो विधायकों ने पार्टी छोड़ी है, उन्हें पार्टी निकालेगी और इस पूरे मामले में जो कानूनी प्रक्रिया है वह करेगी। जो विधायक गए हैं वह गद्दार हैं। ऐसे गद्दार विधायकों पर पार्टी भी कार्रवाई करेगी।


बता दें कि इससे पहले विधानसभा में एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के तीन विधायक नीलम सिंह, चेतन आनंद और प्रह्लाद यादव ने अचानक पाला बदलकर बड़ा झठका दे दिया था और अब एक बार फिर से महागठबंधन को झटका लगा है और कांग्रेस के दो विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव के साथ साथ आरजेडी की महिला विधायक संगीता देवी भी बीजेपी में शामिल हो गई हैं।